
भारत में वीवो टी3 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। जबकि आईक्यू अपना Z9 Lite 5G 15 जुलाई को पेश कर रहा हैं। इन दोनों फोंस के साथ ब्रांड प्रो वेरिएंट्स पर भी काम कर रहा है। जो iQOO Z9 Pro 5G और Vivo T3 Pro 5G नाम के साथ एंट्री ले सकते हैं। ताजा लीक में इनके स्टोरेज और कलर ऑप्शन की डिटेल भी सामने आ गई है। आइए, आगे मोबाइल्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Z9 Pro 5G और Vivo T3 Pro 5G डिटेल्स
- iQOO Z9 Pro 5G और Vivo T3 Pro 5G को लेकर यह लीक जानकारी पासोनेटगीकज के माध्यम से सामने आई है।
- कहा गया है कि iQOO और Vivo दोनों ब्रांड अपनी T3 और Z9 सीरीज के प्रो मॉडल्स ला सकते हैं।
- सबसे पहले Vivo T3 Pro 5G (मॉडल नंबर V2404) लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे ऑरेंज और ग्रीन कलर में लाया जा सकता है। यह 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB तक स्टोरेज में आने की बात सामने आई है।
- iQOO Z9 Pro 5G की बात करें तो यह (मॉडल नंबर I2305) वाइट और ऑरेंज जैसे दो कलर सहित 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में एंट्री ले सकता है।
- आईक्यू और वीवो ने इन डिवाइस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक की मानें तो यह अगस्त की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।
Vivo T3 5G के स्पेसिफिकेशंस
वीवो ने मार्च के महीने में टी3 सीरीज का सामान्य मॉडल Vivo T3 5G भारत में पेश किया है। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।
- डिस्प्ले: Vivo T3 5G में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर 2400 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
- प्रोसेसर: इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 चिपसेट लगा हुआ है। यह 2.8Ghz की हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करता है।
- स्टोरेज और रैम: मोबाइल में 8GB LPDDR4X रैम +256जीबी UFS2.2 इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसके साथ 8GB टर्बो रैम सपोर्ट दिया गया है।
- कैमरा: Vivo T3 5G ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें OIS तकनीक वाला 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 882 प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल बोकेह तथा एक फ्लिकर सेंसर लगाया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट लेंस है।
- बैटरी: स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 44वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है।
See All Competitors