OnePlus15 की तरह दिखने वाला सस्ता itel A100C भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आया लीक

itel आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में एक और सस्ता फोन लाने की तैयारी कर रहा है। नए लीक के अनुसार कंपनी दिसंबर में अपना अगला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन itel A100C लॉन्च कर सकती है। यह जानकारी टिप्स्टर पारस गुगलानी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर की है। हालांकि सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है जल्द कोई ऐलान हो सकता है।
बता दें कि itel A100C डिवाइस ग्लोबल मार्केट्स में अक्टूबर में लॉन्च हुआ है। खास बात यह है कि इसका रियर डिजाइन काफी हद तक OnePlus 15 जैसा दिखता है, जबकि फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच वाला सेल्फी कैमरा है। इसलिए यह ग्राहकों को कम प्राइस में फ्लैगशिप लुक वाला फील दे सकता है। आइए, आगे आपको इसके ग्लोबल फीचर्स बताते हैं।
Entry Level Oneplus 15 is coming to india next month !!! #itel100C pic.twitter.com/QprrHqoRcg
— Paras Guglani (@passionategeekz) November 30, 2025
itel A100C में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 4GB रैम और 12GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ ही फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है। जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 Go Edition पर आधारित itel OS 15 पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो itel A100C रियर में 8MP के मेन कैमरा और LED फ्लैश के साथ आता है। जबकि सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है। फोन को ग्लोबली Pure Black, Titanium Gold, Blaze Blue और Silk Green रंगों में उतारा गया था। इसकी कीमत इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 7,000 रुपये थी। उम्मीद है भारत में भी यह इसी कीमत में आ सकता है।
itel A100C उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो पहली बार स्मार्टफोन खरीद रहे हैं यानी जिन्हें बेसिक उपयोग की जरुरत है। भारत में यह फोन Redmi A5, Poco C61 और Realme C71 जैसे बजट स्मार्टफोंस से टक्कर ले सकता है। आगामी फोन डिजाइन और सॉफ्टवेयर अनुभव के कारण अलग लग सकता है, लेकिन कैमरा और प्रोसेसर में कमी लग सकती है।
यदि आप एंट्री-लेवल फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, अच्छा डिस्प्ले और बेसिक परफॉरमेंस मिल जाए तो itel A100C सही विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। फिलहाल तो इसका लीक सामने आया है, लेकिन आने वाले दिनों में और भी अपडेट आपको 91मोबाइल्स पर मिलते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।