1399 रुपये में आया ट्रिपल SIM, फास्ट नेटवर्क वाला itel King Signal फीचर फोन, जानें सभी खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/itel-king-signal-launched-price-features.jpg

itel ने अपना नया फीचर फोन King Signal लॉन्च कर दिया है यह उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो कमजोर नेटवर्क कवरेज वाली जगहों में रहते हैं। फोन सिल्वर-प्लेटेड सिग्नल एन्हांसमेंट तकनीक से लैस है, जिससे 510 प्रतिशत अधिक कॉल अवधि और 62 प्रतिशत तेज कनेक्टिविटी का दावा किया गया है। आइए, आगे आपको itel King Signal की खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

itel King Signal के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

दमदार बैटरी और मजबूत डिजाइन

itel King Signal में 2-इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह 1500mAh बैटरी से लैस है, जो 33 दिनों तक स्टैंडबाय बैकअप देने में सक्षम है। फोन में Type-C चार्जिंग दी गई है, जिससे यह अधिक सुविधाजनक और टिकाऊ बनता है। इसके अलावा, फोन में Kevlar-टेक्सचर्ड फिनिश और -40°C से 70°C तक के तापमान सहने की क्षमता मौजूद है।

ट्रिपल सिम सपोर्ट और अन्य फीचर्स

इस फोन में तीन सिम स्लॉट दिए गए हैं, जिससे ग्राहकों एक साथ कई नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। अन्य फीचर्स में VGA रियर कैमरा, 32GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी, वायरलेस FM (रिकॉर्डिंग के साथ), King Voice, वाइब्रेशन मोड, टॉर्च, म्यूजिक और वीडियो प्लेबैक, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग (अनोनिमस मोड के साथ) शामिल हैं। यह फोन 2,000 कॉन्टैक्ट्स (आइकन्स के साथ) और 500 मैसेज स्टोर करने की क्षमता रखता है।

itel King Signal कीमत और उपलब्धता

itel King Signal की कीमत मात्र 1,399 रुपये रखी गई है और यह आर्मी ग्रीन, ब्लैक और पर्पल रेड कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। फोन 13 महीने की वारंटी और इसे लेने से 111 दिनों तक मुफ्त रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है।


itel इंडिया के CEO अरिजीत तलपत्रा ने फोन के लॉन्च पर कहा कि यह फोन कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में कॉल ड्रॉप की समस्या को हल करने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि itel की स्व-विकसित सिग्नल एन्हांसमेंट तकनीक उपयोगकर्ताओं को अधिक विश्वसनीय संचार अनुभव प्रदान करती है, खासकर उन लोगों के लिए जो कठिन परिस्थितियों में अपने फोन पर निर्भर रहते हैं।