जियो के 1,000 रुपये वाले 4जी वोएलटीई फीचर फोन की जानकारी लीक, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/06/jio-featurephone.jpg

जियो के फीचर फोन के बारे में पिछले कई महीनों से खबरें आ रही थीं। वहींं हाल में हमनें भी जानकारी दी थी कि अगले कुछ महीनों में कंपनी अपने फीचर फोन को लॉन्च करने वाली है। वहीं आज जियो के इस फीचर फोन से पर्दा उठ गया है। इस फोन की फोटोग्राफ लीक कर दी गई है। हालांकि इससे पहले भी जियो फोन के फोटोग्राफ लीक हुए थे लेकिन इस बार जो फोटो आया है वह पहले से अलग है।

जियो को अब देगा रिलायंस टक्कर

रिलायंस लाइफ ब्रांड के तहत लॉन्च किए जाने वाले इस जियो वोएलटीई फोन को 2.4-इंच की क्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन केएआई 2.0 लिनक्स आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित होगा और 1.2गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर स्प्रेडट्रम चिपसेट पर रन करेगा।

कंपनी की ओर से इसे 512एमबी रैम के साथ 4जीबी की इंटरनल मैमोरी पर पेश किया जा सकता है तथा माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये इसकी स्टोरेज को 64जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। जियो वोएलटीई फोन में फोटोग्राफी के लिए 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा पावर बैकअप के लिए 2,000एमएच की बैटरी भी दी जा सकती है।

अब शाओमी फोन में जियो देगा 30जीबी अतिरिक्त डाटा, जानें कैसे लें लाभ

इसके अलावा यह फोन डुअल सिम के साथ ही वाईफाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आॅप्शन और यूएसबी 2.0 पोर्ट से लैस होगा। हालांकि अभी इस फोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है परंतु उम्मीद है कि यह फोन 1,000 से 1,500 रुपये तक की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च होगा।