जियो को हुआ 85 लाख का फायदा और वोडाफोन आइडिया को हुआ 23 लाख का नुकसान, जानें क्या है पूरा मामला

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें जियो ने एक बार फिर बाजी मारी है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में अपना दबदबा कायम रखते हुए दिंसबर 2018 में 85 लाख सब्सक्राइबर जोड़े हैं। इस संख्या के बाद रिलायंस जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 28.01 करोड़ पार पहुंच गई है।

बता दें कि रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी पिछले साल से जारी है, जबकि अन्य दूसरी दूरसंचार कंपनियां जैसे वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इन आकंड़ों की जानकारी मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने दिसंबर में कुल 85.6 लाख नए ग्राहक जोड़े और कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 28.01 करोड़ हो गई।

एयरटेल से दोगुनी 4जी स्पीड दे रही है जियो, जानें अन्य कंपनियों का हाल

ट्राई ने एक बयान में कहा ‘दिसंबर 2018 के अंत तक कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या बढ़कर 117.6 करोड़ हो गई, जो कि नवंबर 2018 के अंत तक 117.1 करोड़ थी।’

जियो नहीं एयरटेल है इंडिया का सबसे फास्ट 4जी नेटवर्क, रिपोर्ट में हुए ये चौंकाने वाले खुलासे

जियो के अलावा अगर बात करें दूसरी कंपनी जैसे वोडाफोन आइडिया की तो दिसंबर 2018 में ग्राहकों की संख्या में 23.32 लाख की गिरावट दर्ज की गई और कंपनी के ग्राहकों की कुल संख्या 41.87 करोड़ हो गई।

बता दें कि एरिया के हिसाब से ग्राहकों की संख्या पर ट्राई का कहना है, ‘दिसंबर 2018 में उत्तर पूर्व को छोड़कर देश के सभी सेवा क्षेत्रों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।’

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here