
Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए लाया गया है। आमतौर पर जहां 28 दिन या 56 दिन की वैलिडी वाले प्लान लाए जाते हैं, वहीं रिलायंस जियो ने अपने नए प्लान के साथ शायद कुछ अलग करने की सोची है। नया जियो प्रीपेड प्लान 36 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया गया है जो वैलिडिटी के मामले में इसे अन्यों से अलग बनाता है। नया जियो रिचार्ज प्लान की पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं उसे कंपनी ने 450 रुपये में लॉन्च किया है। यह प्लान कंपनी वेबसाइट और ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है जिसका रिचार्ज आज से ही कराया जा सकता है। यह नया 450 रुपये वाला जियो प्लान 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया है। देखा जाए तो 28 दिन को महीना बनाकर रिचार्ज बेचने वाली टेलीकॉम कंपनी ने अपने नए प्लान में 1 महीने से 8 दिन की वैधता एक्स्ट्रा जोड़ दी है।
36 दिन की वैलिडिटी वाले Jio ₹450 प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर नजर डालें तो कंपनी इसमें हर दिन 2जीबी 5जी डाटा दे रही है। यह अनलिमिट इंटरनेट डाटा है जो Jio 5G नेटवर्क पर काम करेगा। दरअसल इन दिनों रिलायंस जियो के हर 2जीबी डेली डाटा वाले प्लान में कंपनी unlimited 5G data बेनिफिट्स दे रही है। इसी का लाभ 450 रुपये वाले जियो के प्रीपेड प्लान में भी मिलेगा।
अनलिमिटेड 5जी डाटा के साथ ही जियो कस्टमर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। यानी इस प्लान से रिचार्ज करने के बाद पूरे देश में कहीं पर भी, किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉल की जा सकती है। मुफ्त कॉल बेनिफिट्स के साथ ही इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी प्राप्त होंगे। इस एसएमएस का इस्तेमाल भी हर नेटवर्क के नंबर पर मुफ्त में किया जा सकेगा।
अनलिमिटेड इंटरनेट, कॉल और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ ही रिलायंस जियो के कस्टमर्स को इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर 2 महीने का फ्री JioHome ट्रायल भी प्राप्त होगा। यह ट्रायल नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी 3 महीने के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देगी। जियो मोबाइल यूजर मोबाइल और टीवी दोनों पर जियो हॉटस्टार मुफ्त देख सकेंगे।
इसके साथ ही जियो नंबर पर 450 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को कंपनी JioAICloud के लिए 50GB स्टोरेज मुफ्त देगी। सिर्फ इतना ही नहीं जियो कस्टमर को Reliance Jio द्वारा 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी फ्री में दिया जाएगा। बताते चलें कि अगर यही गूगल जैमिनी प्रो प्लान अलग से खरीदा जाता है तो इसकी कॉस्ट 35 हजार रुपये के करीब पड़ती है। लेकिन जियो कस्टमर्स को यह फ्री मिलेगा।
अब ज़रा जियो के 450 रुपये वाले प्लान की वैल्यू पर नज़र डालें तो कंपनी इसे 36 दिनों की वैलिडिटी के साथ बेच रही है। 36 दिन के हिसाब से Jio ग्राहकों को हर दिन 12.5 रुपये (450/36) चुकाने होंगे। एक दिन का खर्चा 12 रुपये से अधिक होना साबित करता है कि यह प्लान आम जनता की जेब पर भारी पड़ सकता है।
जियो के पास समान बेनिफिट देने वाले दो अन्य प्लान भी मौजूद हैं जो 629 रुपये और 719 रुपये के हैं। 629 रुपये वाला जियो प्लान 56 दिनों के लिए आता है जिसका डेली खर्च 11.23 रुपये (629/56) पड़ेगा। वहीं 719 रुपये वाला जियो प्लान 70 दिन की वैलिडिटी के साथ आया है और इसका डेली खर्च 10.27 रुपये (719/70) पड़ता है। देखा जाए तो ये दोनों Jio recharge plan नए 450 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से सस्ते हैं।











