Airtel-Jio अनलिमिटेड 5G डाटा पर लग सकता है ब्रेक, ये है ट्राई की प्लानिंग

टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया (TRAI) कथित तौर पर Reliance Jio और Bharti Airtel को एक अहम निर्देश देने की योजना बना रहा। इस निर्देश का असर सीधा टेलीकॉम यूजर्स पर पड़़ेगा। दरअसल, ट्राई दोनों कंपनियों के टैरिफ प्लान में मिलने वाले अनलिमिटेड 5G डाटा की पेशकश बंद कर कर सकता है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया द्वारा दोनों ऑपरेटरों के खिलाफ प्रीडेटरी प्राइसिंग की हालिया शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई की जा सकती है।
ये है वोडाफोन आइडिया का आरोप
- दोनों कंपनियों के पास है 30-30% ज्यादा की हिस्सेदारी
- Airtel और Jio, 4G पैक पर 5G सर्विस दे रहे हैं।
आपको बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने दोनों टेलीकॉम कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं, दावा किया कि उनके पास सर्किलों में 30% बाजार हिस्सेदारी है और वह अपने 5G टैरिफ कम कीमत में उफपलब्ध करा रही हैं। इस समय इंडिया में वोडाफोन आइडिया एकमात्र प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी है जिसने 5G सेवाएं शुरू नहीं की हैं, लेकिन कंपनी 5G रेडी सिम कार्ड प्रदान करता है, जबकि Airtel और Jio मौजूदा 4G पैक पर 5G सर्विस प्रोवाइड कर रही है।
जियो और एटरटेल ने आरोपों पर दी सफाई
- वर्तमान में 5G कनेक्टिविटी के लिए बहुत कम ग्राहक।
- 5G सर्विस 4G पैक के हिस्से के रूप में दिया जा रहा है।
हालांकि, दोनों कंपनियों ने वोडाफोन-आइडिया के आरोपों को खारिज किया था। दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने अलग-अलग बयान दिए। जियो और एयरटेल ने कहा कि उनके प्रतिस्पर्धी टैरिफ पर सवाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि वर्तमान में 5G कनेक्टिविटी के लिए बहुत कम ग्राहक हैं। दोनों कंपनियों ने यह भी कहा कि वे कुछ भी फ्री में नहीं दे रही हैं। उनके मुताबिक वह 5G सर्विस 4G पैक के हिस्से के रूप में दे रही हैं और उसी के अनुसार चार्ज लिया जाता है।
वोडाफोन आईडिया ने अभी तक नहीं शुरू की 5G सर्विस
बता दें कि वोडाफोन-आइडिया ने अभी तक अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने की तारीख की घोषणा नहीं की है। जानकारों के अनुसार यदि वह जल्द 5G शुरू नहीं करती है तो उनके ग्राहकों की संख्या और कम हो सकती है।