1799 रुपये में लॉन्च हुआ Jio Bharat J1 4G फोन, सिर्फ 123 रुपये के रिचार्ज में देगा बहुत कुछ

Join Us icon

सस्ता 4जी स्मार्टफोन चलाना चाहते हैं तो Reliance Jio आपके लिए नया तोहफा ले आया है। कंपनी की ओर से नया Jio Bharat J1 4G लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत केवल 1799 रुपये है। यह बटन वाला मोबाइल 4जी कनेक्टिविटी के साथ ही UPI और Live TV जैसे फीचर्स से लैस है। नए जियो भारत जे1 4जी फोन की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Jio Bharat J1 4G का रेट

रिलायंस जियो की ओर से यह किफायती फोन सेल के लिए पेश कर दिया गया है। Jio Bharat J1 4G का प्राइस 1,799 रुपये है ​जो शॉपिंग साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस सस्ते बटन वाले 4जी मोबाइल को डार्क ग्रे (Dark Grey) कलर में परचेज किया जा सकता है। गौरतलब है कि ग्राहक इस 4G Feature Phone के साथ Jio SIM Free पा सकते है। जियो भारत जे1 4जी फोन को अभी खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

सबसे सस्ता जियो भारत प्लान

जियो भारत जे1 4जी फोन कंपनी के सबसे अफोर्डेबल मोबाइल्स में से एक है। यूजर्स की सहूलियत के लिए बता दें कि इस मोबाइल के साथ आप सिर्फ 123 रुपये का सस्ता प्लान भी खरीद सकते हैं। यह 4G recharge plan है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस जियो भारत प्लान में 14GB Data मिलता है जिसका इस्तेमाल बिना किसी डेली लिमिट के किया जा सकता है। वहीं साथ ही यह रिचार्ज पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी देता है।

Jio Bharat J1 4G के फीचर्स

जियो भारत जे1 4जी फोन में 2.8-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। इस डिस्प्ले के नीचे टी9 कीपैड दी गई है जिसमें टॉर्च, वायब्रेशन इत्यादि के लिए ​डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं।

यह नया जियो भारत फोन 2,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो एक बार फुल चार्ज करने के बाद बेहद लंबा बैकअप प्रदान करने की क्षमता रखती है।

Jio Bharat J1 4G फोन में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर कैमरा सेंसर भी मिलता है। इस कैमरा लेंस के साथ एलइडी फ्लैश भी मौजूद है।

इस जियो फोन में फोटोज़, ऑडियो गानें तथा वीडियोज़ सेव करने के लिए 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी मिलती है।

यह फोन जियो ऐप्स भी सपोर्ट करता है तथा यूजर्स JioTV, JioCinema, JioSaavn, के साथ ही JioChat और JioPhotos का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

जियो भारत जे1 4जी फोन की बड़ी खूबी इनमें मौजूद JioPay है। इस बटन वाले फोन से UPI Payment की जा सकती है।

रिलायंस जियो के नए 4जी फीचर फोन में 23 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है।

Jio Bharat J1 4G में 455+ Live TV Channel देखें जा सकते हैं जिनमें रीजनल चैनल्स भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here