Jio के इस सस्ते प्लान ने मचा दी धूम, सिर्फ 151 रुपये में मिलेगा ढेर सारा डाटा और Disney+ Hotstar फ्री

Reliance Jio काफी समय से यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने कुछ समय पहले Disney+ Hotstar के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए 4 नए प्लान लॉन्च किए थे। इन सभी प्लान के साथ Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। लेकिन, हम इस आर्टिकल में आपको जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान (Jio Cheapest Plan) की जानकारी देने वाले हैं जिसके साथ Disney+ Hotstar Mobile एक्सेस फ्री में मिलेगा और डाटा भी दिया जाएगा। आइए आगे आपको इस सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
जियो का सबसे सस्ता डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन
अगर बात करें 151 रुपये वाले प्लान की तो यह सिर्फ एक डाटा वाउचर है जो यूजर्स को 8GB डाटा का लाभ ऑफर कर रहा है। वहीं, इस रिचार्ज को कराने के लिए यूजर्स को एक्टिव बेस प्लान की भी जरूरत होगी। डाटा के अलावा इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। Disney+ Hotstar Mobile के फ्री एक्सेस के साथ आने वाला यह जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज है। इसे भी पढ़ें: 5G की होड़ में JIO निकला सबसे आगे, ट्रायल में मिली 1.5Gbps की इंटरनेट स्पीड
नोट: ध्यान रखें कि इस यूजर्स को तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाने के लिए लगातार एक एक्टिव प्लान पर रहना होगा। यूजर्स को तीन महीने तक Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए एक एक्टिव प्लान पर होना जरूरी है।
Disney+ Hotstar Plan
- Disney+ Hotstar का मोबाइल प्लान आपको सिंगल डिवाइस स्ट्रीमिंग की अनुमति देगा और वो भी मोबाइल पर। हालांकि, ग्राहक डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध सामग्री की पूरी सीरीज का आनंद लेने में सक्षम होंगे, भले ही वह प्रीमियम प्लान से रिचार्ज करें या मोबाइल प्लान से। डिजनी+ हॉटस्टार के मोबाइल सब्सक्रिप्शन का रिचार्ज कराने के लिए आपको 499 रुपए चुकाने होंगे।
- दूसरे प्लान का नाम “Super” है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आप दो फोन में Disney+ Hotstar ऐप चला पाएंगे। ब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध क्वालिटी एचडी होगी और 4K उपलब्ध नहीं होगा। इस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 899 रुपए है।
लेटेस्ट वीडियो
- Disney+ Hotstar का तीसरा प्लान 1,499 रुपए का है। इस प्लान के साथ यूजर्स 4 स्क्रीन पर इस ऐप को चला सकते हैं और वे 4K में कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे। Premium सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपए प्रति वर्ष देने होंगे।