Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, महज 39 रुपए डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का होगी Free

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/03/Jio-Plan.jpg

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपने हर प्रकार के ग्राहक को ध्यान में रखते हुए कई तरह के प्लान्स उपलब्ध करती है। जियो यूजर्स के साथ ही जियोफोन यूजर्स के लिए भी कंपनी के पास ऐसे कई प्लान हैं जो किफायती होने के साथ-साथ बेहतर बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स भारत में मौजूद Airtel, BSNL, Vi को कड़ी टक्कर देते हैं। कुछ ऐसा ही प्लान है जियोफोन यूजर्स के लिए कुछ समय पहले आया 39 रुपए वाला है। Jio के 39 रुपए के प्लान में यूजर्स को डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिलता है। आइए आगे जानते हैं Jio के इस किफायती प्लान के बारे में सबकुछ।

Jio का 39 रुपए का प्लान:

300 फ्री मिनट और एक रिचार्ज पर एक मुफ्त

आपको याद दिला दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए Jio ने पिछले महीने ही में अपने Jio Phone ग्राहकों के लिए 300 मिनट की मुफ्त कॉलिंग और एक के साथ एक फ्री रिचार्ज ऑफ़र जैसे लाभों की पेशकश की। अगर आप एक रिचार्ज कराते हैं तो एक रिचार्ज कंपनी की ओर से फ्री मिलेगा। यह ऑफर इन रिचार्ज पर भी लागू होता है। उदाहरण के लिए, जियो फोन ग्राहक अगर 39 रुपये का रिचार्ज कराएंगे, तो 39 रुपये का अतिरिक्त प्लान उन्हें मुफ्त दिया जाएगा।

Jio Phone पांच साल पहले हुआ था लॉन्च

दरअसल, इस फीचर फोन को लॉन्च हुए 5 साल हो गए हैं और इस अवधि में वह फीचर्स के हिसाब से काफी पुराना हो गया है हाल ही में खबर आई थी कि इसमें करीब 37 एमबी का अपडेट डाला जाएगा, जो कि जियो फोन के लिए काफी ज्यादा है। इसके अलावा खबरें यह भी हैं कि अपडेट के दौरान यूजर्स का फोन डेटा खर्च नहीं होगा।