Jio के इन रिचार्ज से सस्ता और कुछ नहीं, डाटा और कॉलिंग समेत मिलते हैं कई बेनिफिट्स, शुरुआती कीमत 10 रुपये

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Jio-Recharge-Plan.jpg

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) कई तरह के प्लान्स उपलब्ध करती है। Mukesh Ambani की टेलीकॉम के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं जो किफायती होने के साथ-साथ बेहतर बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ये प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स भारत में मौजूद Airtel, BSNL, Vi को कड़ी टक्कर देते हैं। अगर जियो के एकदम किफायती प्लान्स की बात करें तो Jio कंपनी के पास 10 रुपये से शुरू होने वाले प्लान (Cheapest Jio Prepaid Plans Under 100) शामिल हैं। अगर आप अपना Jio नंबर पर डाटा और कॉलिंग का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आज हम आपको जियो (JioPhone Data Voucher) के ऐसे ही 9 रिचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं। इस लिस्ट में जियोफोन के डाटा वाउचर भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन प्लान की डिटेल।

Jio के टॉप-अप प्लान

10 रुपये का प्लान: इस प्लान में यूजर्स को 7.47 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। वहीं, रिचार्ज की वैधता अनलिमिटेड है। इस प्लान में यूजर्स को टॉकटाइम के अलावा किसी प्रकार का कोई और लाभ नहीं मिलता है। वहीं, इस प्लान में मिल रहे टॉकटाइम को इंटरनेटशनल सर्विस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

20 रुपये का प्लान: इस रिचार्ज में यूजर्स को 14.95 रुपये का टॉक-टाइम ऑफर किया जाता है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में किसी प्रकार का कोई बेनिफिट नहीं मिलेगा। वहीं, 10 रुपये वाले प्लान की तरह इसमें मिल रहे टॉकटाइम को इंटरनेटशनल सर्विस के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

50 रुपये का प्लान: इस रिचार्ज में यूजर्स 50 रुपये देकर 39.37 रुपये का टॉक-टाइम हासिल कर सकते हैं। प्लान में अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ किसी और प्रकार का कोई बेनिफिट नहीं मिलता। साथ ही इस प्लान में मिल रहे टॉकटाइम को इंटरनेटशनल सर्विस के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर फ्री में लगा सकते हैं अपने नंबर पर Caller Tune ! जानें तरीका

Jio के डाटा एड-ऑन प्लान

Jio 15 रुपये का प्लान: यह 4जी डाटा वाउचर है। इसमें यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान जितनी है।

Jio 25 रुपये का प्लान: यह 4जी डाटा वाउचर है। इसमें यूजर्स को 2 जीबी डाटा दिया मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान जितनी है।

Jio 61 रुपये का प्लान: यह भी एक 4जी डाटा वाउचर है। इसमें यूजर्स को 6 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैधता यूजर के मौजूदा प्लान जितनी है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio के 3 सबसे अफोर्डेबल प्लान, जानें किसमें आपको ज्यादा फायदा

JioPhone के डाटा वाउचर

JioPhone 26 रुपये का प्लान: यह एक JioPhone Add On रीचार्ज प्लान है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलता है।

JioPhone 62 रुपये का प्लान: रिलायंस जियो का ये भी JioPhone Data Add On प्लान है। इस रिचार्ज में कुल 6GB डाटा मिलता है। इसके अलावा ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। इसे भी पढ़ें: 4499 रुपये में क्यों फायदेमंद है JioPhone Next? यही है इंडिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन
JioPhone 86 रुपये का प्लान: बाकि दोनों प्लान की तरह ही ये भी एक डाटा एड ऑन प्लान है, जिसमें यूजर्स को 28 दिन की वैधता के साथ डेली 0.5जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलेगा।