Jio ने दिया दिवाली गिफ्ट, इन दो रिचार्ज पर मिलेगा हजारों रुपये का फायदा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/06/84-days-jio-prepaid-plans-list.jpg

टेलीकॉम जगत की दिग्‍गज कंपनी Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए ऑफर की घोषणा की है। दरअसल, कंपनी ने 899 रुपये और 3,599 रुपये वाले प्लान पर शानदार ऑफर्स की पेशकश की है। जियो ने इसे Diwali Dhamaka Offer कहा है। कंपनी का कहना है कि दोनों प्‍लान पर ग्राहकों को 3350 रुपये से ज्‍यादा के कूपन दिए जाएंगे। इन कूपन्‍स का इस्तेमाल शॉपिंग, ट्रैवलिंग और खाने पीने के लिए किया जा सकता है। ये कूपन EaseMyTrip, AJio और Swiggy के होंगे। आइए आगे आपको इस ऑफर के बारे में पूरी डिटेल में जानकारी देते हैं।

इन प्लान पर मिल रहा ऑफर

जियो ने बताया है कि 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच 899 रुपये वाले क्वार्टरली और 3,599 रुपये वाले सालाना रिचार्ज प्‍लान चुनने पर ग्राहकों को कूपन्‍स दिए जाएंगे। जैसे ही कस्‍टमर जियो का प्लान रिचार्ज करवाएगा उसको मिलने वाले कूपन MyJio ऐप में दिखाई देने लगेंगे। वहीं, कूपन कोड को कॉपी करके पार्टनर प्‍लेटफॉर्म्‍स पर उन्‍हें यूज किया जा सकेगा।

जियो के अनुसार ग्राहकों को EaseMyTrip पर फ्लाइट और होटल के लिए 3,000 रुपये का ऑफ मिलेगा। वहीं, Swiggy पर फूड ऑर्डर करने पर 150 रुपये का ऑफ मिलेगा। उसके अलावा, AJio पर 200 रुपये ऑफ लिया जा सकेगा।

Note: ऑफर के तहत जीते गए कूपन दूसरे जियो नंबर पर ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि उन्‍हें दोस्तों/परिवार के साथ शेयर किया जा सकता है।

899 रुपये व 3,599 रुपये वाले प्लान की डिटेल

  1. Jio का 899 रुपये वाला प्लान: 899 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को डेली 2जीबी 5G डाटा के साथ 20 जीबी एक्सट्रा डाटा मिलता है। वहीं, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा रिचार्ज की वैधता 90 दिन की है।
  2. Jio का 3599 रुपये वाला प्लान: इस प्लान की वैधता 365 days है। इतना ही नहीं प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS डेली और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और डेली 2.5जीबी डाटा मिलता है।