रिलायंस जियो के 199 प्लान के टक्कर में वोडाफोन लाया है 198 का प्लान जानें क्या है इसमें खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/07/Vodafone.jpg

रिलायंस जियो ने नए साल के शुरुआत होने से पहले अपने यूर्जस को नई सौगात दे दी है। कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर 2018 आॅफर के तहत 199 और 299 के दो मासिक प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान की खूब चर्चा है। जैसा कि मालूम है जैसे ही जियो कोई नया प्लान पेश करता है दूसरी कंपनियां भी इस दौड़ में आ जाती हैं। ऐसे में इस प्लान का जवाब सबसे पहले आइडिया और अब वोडाफोन ने दिया है। वोडाफोन ने दो नए प्लान लॉन्च कि हैं​। पहला प्लान 198 का है जबकि दूसारा प्लान 229 रुपये का पेश किया गया है।

वोडाफोन के इन प्लांस की जानकारी दिल्ली नजफगढ़ स्थित मनोज टेलिकाम से संजय गोस्वामी ने दी है। वोडाफोन 198 रुपये के प्लान में आपको 28जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और हर रोज आपको 1जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी अ​नलिमिटेड फ्री कॅलिंग भी दे रही है। वोडाफोन के 198 रुपये प्लान में हर रोज अपको 100 एसएमएस मुफ्त मिलेगा। अर्थात महीना में आप 2,800 एसएमएस का उपयोग कर सकेंगे। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जियो की ​तरह वोडाफोन के इस प्लान में आपको रोमिंग सर्विस मुफ्त मिलेगी। वोडाफोन का यह प्लान कंपनी के पुराने प्रीपेड यूजर्स के लिए है। मोटोरोला लाया क्रिसमस का तोहफा, 7 स्मार्टफोन्स की कीमतों में की कटौती

वहीं वोडाफोन 229 प्लान की बात करें तो यह प्लान कंपनी ने नए यूजर्स के लिए पेश किए हैं। इस प्लान के तहत आपको यदि एमएनपी या फिर नया सिम लेकर वोडाफोन से जुड़ते हैं तो अपको 229 रुपये में 28​ दिनों के लिए 28जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही कॉलिंग मुफ्त और कंपनी हर रोज इसमें भी 100 एसएमएस फ्री दे रही है।

सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि वोडाफोन के इन दोनों प्लान में रोमिंग पूरी तरह से मुफ्त है और आप किसी भी हैंडसेट पर इसका लाभ ले सकते हैं।अर्थात आप 2जी, 3जी या 4जी किसी भी हैंडसेट पर 28जीबी डाटा पा सकते हैं। ज्ञात हो कि वोडाफोन सहित सभी के अनलिमिटेड कॉलिंग आॅफर में एक दिन में सिर्फ 250 मिनट तक का ही कॉल किया जा सकता है जबकि सप्ताह भर में आप 1,000 मिनट कॉल का लाभ ले सकते हैं। हाल में आइडिया ने भी बिल्कुल समान प्लान पेश किया है। जियो टक्कर में आइडिया लाया है 199 रुपका प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 28जीबी 2जी, 3जी या 4जी डाटा मुफ्त

जहां तक ​रिलायंस​ जियो के हैप्पी न्यू ईयर आॅफर 2018 की बात करें तो पहला प्लान 199 रुपये का है जबकि दूसरा प्लान 299 रुपये का है। 199 रुपये में वाला प्लान 28 दिनों के लिए वैध है और आपको हर रोज 1.2जीबी डाटा मिलेगा। इसी तरह 299 प्लान में आपको हर रोज 2जीबी 4जी डाटा मिलेगा। यह प्लान भी 28 दिनों के लिए वैध है।