जिओ ने लॉन्च किया बहुत सस्ता प्लान, सिर्फ 198 रुपये में एक महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/Reliance-jio.jpg
Highlights

रिलायंस जिओ ने अपने जिओ फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक नया और सस्ता प्लान पेश किया है। कंपनी ने इस नए प्लान को Back-up Plan के नाम से इंट्रोड्यूस किया है। प्लान की कीमत महज 198 रुपये है और इसमें अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। डाटा की कोई लिमिट न होने से साफ है कि प्लान को खासतौर पर Tata IPL के लिए पेश किया गया है। ग्राहकों को इस प्लान के साथ 10Mbps से लेकर 100Mbps तक की स्पीड का ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही नए प्लान को 30 मार्च से रिचार्ज कराया जा सकेगा।

198 रुपये वाले जियोफाइबर प्लान

JioFiber ब्रॉडबैंड बैक-अप प्लान सिर्फ 198 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। इसके साथ आपको 10 एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में वनक्लिक स्पीड अपग्रेड की सुविधा भी मिल रही है। यानी आप 1/2/7 दिनों के लिए एक-क्लिक स्पीड अपग्रेड कर सकते हैं और स्पीड को 30 एमबीपीएस या 100 एमबीपीएस तक बढ़ा सकते हैं। वन-स्पीड अपग्रेडेशन की लागत को समझने के लिए नीचे दी तस्वीर पर नजर डालें।

अगर आपको लगता है कि आपका प्राइमरी इंटरनेट कनेक्शन के लिए यदि आप 30 एमबीपीएस की स्पीड चाहते हैं एक दिन के लिए 21 रुपये, 2 दिन के लिए 31 रुपये और 7 दिन के लिए 101 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, अगर आप 100 एमबीपीएस की स्पीड चाहते हैं तो आपको 1 दिन के लिए 32 रुपये 2 दिन के लिए 52 और 7 दिन के लिए 152 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, Jio Fiber Backup plan के तहत 100 रुपये और 200 रुपये वाले दो प्लान भी हैं। इसमें 4K सेटटॉप बॉक्स के साथ 400 लाइव टीवी चैनल, 6 ओटीटी शामिल हैं।

ध्यान दें कि बैकअप प्लान कम से कम पांच महीने के लिए उपलब्ध है। इसे लेने के लिए आपको 1490 रुपये (पांच महीने के लिए 990 रुपये और इंस्टालेशन के लिए 500 रुपये) चुकाने होंगे। यहां तक कि एसटीबी अपग्रेड के लिए भी आपको पांच महीने के लिए कुल मिलाकर 500 रुपये या 1000 रुपये का भुगतान करना होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर किस योजना को चुन रहा है। बिल पर अतिरिक्त जीएसटी भी लागू होगा।