जिओ ने लॉन्च किए 6 क्रिकेट प्लान, IPL देखने का आएगा मजा

जियोसिनेमा पर आईपीएल देखना बिल्कुल फ्री हो गया है लेकिन, सभी मैच देखने के लिए डाटा की जरुरत तो पड़ेगी और इसी को देखते हुए रिलायंस जियो ने कुल 6 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं।आकाश मुकेश अंबानी की कंपनी द्वारा क्रिकेट प्लान्स को डेली 3GB डाटा के साथ पेश किया गया है। वहीं, दूसरी ओर तीन एक्सक्लूसिव डाटा-एड ऑन पैक को 150जीबी डाटा बेनिफिट्स के साथ लाया गया है। आइए आगे आपकोे इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
मिलेगा अनलिमिटेड ट्रू-5जी डाटा
सभी क्रिकेट प्लान्स के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड ट्रू-5जी डाटा मिलेगा। वहीं, जियो यूजर्स स्क्रीन पर 4के क्लैरिटी में मल्टीपल कैमरा एंगल से लाइव मैच देख सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों को मिलने वाले शानदार अनुभव को ध्यान में रखते हुए यह प्लान तैयार किए गए हैं। कंपनी ने 999 रुपये, 399 रुपये और 219 रुपये प्लान के साथ 222 रुपये, 444 रुपये और 667 रुपये वाले डाटा एड-ऑन पैक्स को पेश किया है।
3GB डेली डाटा वाले क्रिकेट प्लान
- 999 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज में 84 दिन की वैधता के साथ डेली 3जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, इसमें 241 रुपये की कीमत का फ्री वाउचर ऑफर किया जा रहा है।
- 399 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 3GB डेली डाटा और 61 रुपये की कीमत का फ्री वाउचर ऑफर किया जा रहा है।
- 219 रुपये की कीमत वाले प्लान में 14 दिनों की वैधता और 3GB डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में 25 रुपये की कीमत वाला वाउचर फ्री मिलेगा।
डाटा एड-ऑन पैक
222 रुपये वाले डाटा पैक में यूजर्स को 50जीबी डाटा मिल रहा है। वहीं, इसकी वैधता बेस प्लान वाली होगी। वहीं, 444 रुपये वाले प्लान में 60 दिन की वैधता के अलावा 100जीबी का डाटा मिलता है। आखिर में अगर बात करें 667 रुपये वाले डाटा पैक की तो इसमें 90 दिनों की वैधता के साथ 150जीबी डाटा मिल रहा है।