JioPhone यूजर्स को मिला एक बड़ा तोहफा, दो नए प्रीपेड प्लान हुए लॉन्च

Reliance Jio ने हाल ही में अपने जियो यूजर्स के लिए लंबी वैधता वाला प्लान पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने अपने Jio Phone यूज़र्स के को बड़ा तोहफा देते हुए दो नए प्लान पेश किए हैं। कंपनी द्वारा पेश किए गए गो नए प्रीपेड रीचार्ज कम वैधता वाले हैं। जियो के नए प्लान 49 रुपए और 69 रुपए वाले हैं।
कंपनी द्वारा पेश किए गए दोनों ही प्लान की वैधता 14 दिनों की है। बता दें कि यह रीचार्ज प्लान सिर्फ जियो फोन यूज़र्स के लिए ही पेश किए गए हैं। आइए आगे आपको इन दोनों प्लान के बारे में सभी जानकारी देते हैं। प्लान Jio Phone और Jio Phone 2 यूज़र्स के काम आएंगे। यूजर्स कंपनी की वेबसाइट, माय जियो ऐप या किसी पोर्टल से रीचार्ज कर सकते हैं। इसे बी पढ़ें: Jio लाया धाकड़ प्लान, 336 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 504GB हाई-स्पीड डाटा
69 रुपए वाला रिचार्ज
अगर बात करें 69 रुपए वाले Jio Phone रिचार्ज की बात करें तो इसमें यूजर्स को 14 दिन की वैघता मिली है। इस प्लान में आपको 0.5 जीबी डाटा मिलता है। यह डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 केबीपीएस की स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। इसके अलावा प्लान में जियो से जियो से अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं प्लान में 250 मिनट गैर-जियो कॉल मिनट्स मिलेगा। वहीं, 25 एसएमएस फ्री मिलेंगे। इन सबके अलावा यूजर्स को इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
49 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें 49 रुपए वाले जियो फोन प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी का डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी 69 रुपए वाले प्लान की तरह फ्री में जियो से जियो कॉल मिलेगी। साथ ही 250 मिनट गैर-जियो कॉल मिनट मिलेंगे। साथ ही प्लान में 25 एसएमएस फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। 69 रुपये वाले जियो प्लान की तरह इस प्लान की वैधता भी 14 दिनों की है। इन प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई।
बता दें कि कंपनी ने लगभग दो साल पहले जियोफोन यूजर्स को लिए 49 रुपए वाला प्लान मार्केट में पेश किया थआ। लेकिन कुछ समय बाद इस प्लान को हटा लिया था। लेकिन, कुछ समय बाद इसे हटा लिया गया। एक बार फिर 49 रुपये वाले जियो फोन प्रीपेड प्लान की वापसी हुई है।