Jio ने खुद बताए Popular Plans, फ्री मिलेगा भरपूर डाटा और कॉलिंग का मजा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/JIO-popular-plan.jpg

रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपनी किफायती दरों और बेहतरीन नेटवर्क कवरेज के साथ अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं, जियो के प्रीपेड प्लान्स हर तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं, चाहे वह कम डाटा उपयोग करने वाले हों या हाई-स्पीड इंटरनेट चाहने वाले हेवी यूजर्स। इन प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हाई-स्पीड डाटा और फ्री SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं, साथ ही JioTV, JioCinema, और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी शामिल है। हालांकि, आज हम आपको जियो के पॉपुलर प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं। इन प्लान्स की जानकारी खुद कंपनी ने दी है। दरअसल, Reliance Jio ने अपनी साइट पर कुछ प्लान्स को Popular Plan की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसी की जानकारी हम आपको आगे देने वाले हैं।

ये हैं Jio Popular Plan

प्लान का प्राइस

बेनिफिट्स

वैधता

जियो का ₹249 प्लान फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS व 1जीबी डाटा 28 दिन
जियो का ₹299 प्लान फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS व 1.5जीबी डाटा 28 दिन
जियो का ₹399 प्लान फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS व 2.5जीबी डाटा 28 दिन
जियो का ₹859 प्लान फ्री कॉलिंग, डेली 100 SMS व 2जीबी डाटा 84 दिन

 

  1. Jio का 249 रुपये वाला प्लान  मंथली रिचार्ज के लिए कंपनी के पास 249 रुपये का एक प्लान है जिसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 28 जीबी जियो डाटा मिलता है। अर्थात हर रोज आप 1जीबी डाटा का उपयोग कर पाएंगे। इसके साथ ही भारत में भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है।
  2. Jio का 299 रुपये वाला प्लान: इस रिचार्ज में 1.5 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके साथ ही फ्री कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी कंपनी दे रही है।
  3. Jio का 399 रुपये वाला प्लान: प्लान में 2.5जीबी डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और डेली एसएमएस का लाभ मिलता है। वहीं, प्लान की वैधता 28 दिनों की ऑफर की जा रही है।
  4. Jio का 859 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में डेली 2जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, प्लान में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस के साथ 84 दिन की वैधता व जियोसिनेमा, जियोटीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन मिलता है।