Mukesh Ambani का तोहफा, 31 जनवरी तक बंद नहीं होगा Jio का स्पेशल प्लान

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर, रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, Mukesh Ambani की मालिकाना हक वाली कंपनी जियो ने अपने स्पेशल न्यू ईयर प्लान को अभी तक बंद न करने का ऐलान किया है। आपको याद दिला दें कि यह प्लान दिसंबर में लॉन्च किया गया था और इसकी वैधता 11 जनवरी तक थी। लेकिन अब जियो ने इसे 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया है। यानी अब जियो यूजर्स इस प्लान से 31 जनवरी तक रिचार्ज कर सकते हैं। हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि कंपनी इस प्लान को और आगे बढ़ाएगी या नहीं। आइए, जानते हैं इस न्यू ईयर प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में…
Jio Recharge Plan 2025, जाने कब तक है ऑफर?
हर वर्ष की तरह ही इस बार भी Reliance Jio ने नए साल पर New Year Welcome Plan 2025 को पेश किया था। लेकिन, पहले यह ऑफर 11 जनवरी तक ही उपलब्ध था। लेकिन, अब 31 दिसंबर तक इसे रिचार्ज कराया जा सकता है। ऐसे में अगर आप एक लॉन्ग टर्म प्लान की तलाश में हैं, तो यह एक आकर्षक ऑप्शन हो सकता है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
2025 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
- प्रीपेड ग्राहकों को इस प्लान में 200 दिनों तक अनलिमिटेड 5G इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। हालांकि, जिनके पास 4G कनेक्शन है, उन्हें प्रति दिन 2.5GB डाटा मिलेगा, जो पूरे वैधता अवधि में कुल 500GB बनता है। ग्राहकों को पूरे वैधता के दौरान प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे।
- इस प्लान में Jio के ऐप्स जैसे JioCinema, JioCloud, और JioTV का मुफ्त एक्सेस भी दिया जा रहा है। साथ ही, इस प्लान के साथ आपको पार्टनर कूपन और गिफ्ट्स के रूप में ₹2150 का फायदा मिलेगा।
- इसमें से, EaseMyTrip से ट्रिप बुक करने पर ₹1500 की छूट मिल रही है। Swiggy से ₹499 से ऊपर के ऑर्डर पर ₹150 का कूपन मिलेगा। अगर आप Ajio से शॉपिंग करते हैं, तो ₹2500 से ऊपर की खरीदारी पर ₹500 का डिस्काउंट कूपन मिलेगा। ये कूपन MyJio ऐप से उपलब्ध होंगे, जो Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है
इन सभी बेनिफिट्स को देखते हुए, जियो का यह प्लान अन्य प्लान्स की तुलना में बहुत ही किफायती है। तो अगर आप इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आज ही रिचार्ज करें!