अरे वाह! खोई चीज खोज निकालेगा JioTag Bluetooth Tracker, सिर्फ 749 रुपये में हो रहा सेल

JioTag आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। रिलायंस ने इस लेटेस्ट ब्लूटूथ ट्रैकर डिवाइस मार्केट में पहले से मौजूद Apple AirTag को चुनौती देते हुए पेश किया है। Apple AirTag (सिंगल टैग ) की कीमत के लिए 3,490 रुपये है। वहीं, जियो ने JioTag 2,199 रुपये में पेश किया है। लेकिन, मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी अपने ब्लूटूथ ट्रैकर को सीमित समय के लिए 1,000 रुपये से कम में सेल कर रही है।
Jio वेबसाइट से खरीदें JioTag
ब्रांड की यह नई एक्सेसरी ऑनलाइन आधिकारिक Jio वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां क्लिक कर आप JioTag को खरीद सकते हैं। यह Jio.com वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस की कीमत 2,199 रुपये है, लेकिन यह 749 रुपये में उपलब्ध है। वर्तमान में, Jio कुछ पिन कोड में कैश ऑन डिलीवरी की पेशकश कर रही है। लेकिन इच्छुक खरीदार प्रीपेड ऑर्डर देकर डिवाइस खरीद सकते हैं। बता दें कि इस डिवाइस लॉन्चिंग की खबर सबसे पहले MSP वेबसाइट ने दी थी।
JioTag की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
-
- JioTag डिवाइस और एक्सेसरीज के लिए एक ब्लूटूथ ट्रैकर का काम करता है।
- डिवाइस का वजन 9.5 ग्राम और साइज 3.82 x 3.82 x 0.72 सेमी है।
- यूजर डिवाइस को अपने स्मार्टफोन पर JioThings ऐप से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और टैग को अपने वॉलेट, हैंडबैग
- या किसी अन्य व्यक्तिगत आइटम को ट्रैक करने के लिए अटैच कर सकते हैं।
- Jio बॉक्स में एक एडिशनल बैटरी और डोरी केबल मिलेगी।
- वेबसाइट के मुताबिक, डिवाइस में बदली जा सकने वाली CR2032 बैटरी है, जो एक साल का बैकअप देती है।
- इसके अलावा, JioTag घर के अंदर 20 मीटर तक और बाहर 50 मीटर तक की रेंज के साथ आता है।
- यह ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी ऑप्शन का उपयोग कर स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है।
JioTag का उपयोग अपने खोए हुए स्मार्टफोन का पता लगाने के लिए भी कर सकते हैं। साइलेंट मोड में भी फोन को रिंग करने के लिए बस JioTag पर डबल टैप करना होगा। JioTag यूजर्स को चेतावनी भी देगा कि क्या वे अपने वॉलेट, चाबियां, या अन्य सामान पीछे छोड़ दिया है।
इसके अलावा JioTag को Apple AirTag से अलग करता है, समान कार्यक्षमता के बावजूद, Jio कम्युनिटी फाइंड फीचर है। जब यूजर अपना सामान नहीं ढूंढ पाते हैं, तो वे JioThings ऐप पर अपने JioTag को लॉस्ट के रूप में सिलेक्ट कर सकते हैं और Jio कम्युनिटी फाइंड खोए हुए JioTag के स्थान को खोजेगा और वापस रिपोर्ट करेगा।