जियो ग्राहकों को फिर से लग सकता ​है झटका, एक बार टैरिफ रेट बढ़ाएगी कंपनी

Join Us icon

महीनों तक मुफ्त में अपनी सेवाएं देने के बाद रिलायंस जियो ने बेहद ही कम कीमत पर अपने टैरिफ प्लान्स पेश किए। जियो की इस स्ट्रेटजी ने अन्य कंपनियों की जहां हालत पतली कर दी वहीं टेलीकॉम ग्राहकों को चांदी हो गई। लेकिन इस दिवाली पर जियो ने अपने प्लान्स के रेट बढ़ाकर जियो कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है। वहीं अब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामनें आई है​ जिसमें कहा गया है कि ​रिलायंस जियो एक बार फिर अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतें बढ़ाकर बेनिफिट्स की वेलिडिटी कम करेगी। यानि जियो की सस्ती सर्विसेज़ का मजा अब ज्यादा दिनों तक नहीं मिलेगा।

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन में जानें किस कंपनी का 4जी फोन है सबसे सस्ता और कौन सी कपंनी दे रही है बेस्ट 4जी आॅफर

दिवाली से पहले टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने के बाद एक बार फिर रिलायंस जियो अपनी कीमतों में इजाफा करेगी, ऐसा कहा है अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने। दरअसल गोल्डमैन सैक्स ने इंडियन टेलीकॉम मार्केट से संबंधी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें फर्म का कहना है कि रिलायंस जियो एक बार फिर अपने टैरिफ रेट बढ़ाएगी। और ऐसा कंपनी ​अगले साल की शुरूआत यानि जनवरी 2018 में कर सकती है।

reliance-jio-mumbaioffice-91Mobiles

गौरतलब है कि ​पिछले ही हफ्तें ​रिलायंस जियो अपने टैरिफ प्लान्स में बदलाव कर चुकी है, इस दिवाली पर जियो के टैरिफ प्लान्स में 15-20 फीसदी का इजाफा किया गया है जिसके बाद कंपनी की सेवाएं पहले से महंगी हो गई है। जियो ने एक ओर जहां सर्वाधिक यूज़ किए जाने 309 रुपये के प्लान को खत्म कर दिया है। वहीं 399 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों से घटाकर 70 दिन कर दी है। वहीं लगभग 2 महीने बाद एक फिर ऐसी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

एक्सक्लूसिव: कार्बन के बाद लावा के साथ मिलकर 1,699 रुपये में एयरटेल लाएगा सस्ता 4जी फोन

रिचर्स फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो द्वारा कीमतों में वृद्धि किए जाने के बाद भारतीय टेलीकॉम बाजार में स्थिरता देखने को मिल सकती है। जियो से कंपटिशन के चक्कर में नुकसान झेल रही दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को इससे राहत मिलेगी। वहीं रिपोर्ट के अनुसार भारती एयरटेल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी होने के साथ ही वित्तवर्ष 2019 में तकरीबन 18 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हासिल करेगी।