
JioBook Laptop Launch: टेलीकॉम क्षेत्र में धमाल मचाने वाली कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में आयोजित 45th Annual General Meeting (AGM) के दौरान अपने Jio 5G लॉन्च से लेकर जानकारी दी। वहीं, इस दौरान कंपनी ने 5G Service के ऐलान के साथ ही चुपके से JioBook laptop को भी टीज किया, जिससे अब लैपटॉप मार्केट में ‘जियोबुक’ लैपटॉप के आने की संभावना और भी बड़ गई है। माना जा रहा है कि इस लैपटॉप (Reliance Jio Laptop) की सबसे खास बात यह होगी कि इसका प्राइस अफोर्डेबल रखा जाएगा। आइए आगे जानते हैं इस सस्ते लैपटॉप के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
सस्ता होगा JioBook Laptop
JioBook लैपटॉप में क्वालकॉम के एआरएम चिपसेट का उपयोग करने की संभावना है और उम्मीद है कि यह Android ओएस के नए वर्जन के साथ आएगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने Mobile Phone की तरह ही इसे भी कम कीमत में पेश कर सकती है। वहीं, कुछ समय पहले इसे पहले भारतीय मानक ब्यूरो की सर्टिफिकेशन वेबसाइट और गीकबेंच पर देखा गया था। इसे भी पढ़ें: Jio 5G: इन शहरों में रहने वालों को सबसे पहले मिलेगी जियो की 5G Service, देखें अपने शहर का नाम
Jio laptop को AGM के दौरान किया टीज
रिलायंस ने अपनी 45वीं एजीएम में अपनकंमिंग 5जी सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए एक वीडियो के माध्यम से JioBook को टीज किया, जिसे लेकर पिछले कुछ समय से जानकारी सामने आ रही थी। Reliance JioBook लैपटॉप को एक टेबल पर देखा गया।
JioBook की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Reliance JioBook किफायती कंप्यूटिंग सेगमेंट को लक्षित करेगा और इसलिए हार्डवेयर के समान ग्रेड पर चलेगा। JioBook के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 (SM6125) द्वारा संचालित होने की उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस Android ऑपरेटिंग सिस्टम के एक नए मॉडिफाइड वर्जन पर काम कर सकता है। इसे JioOS नाम दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Live से पहले जानें Ambani के 5G की 10 बड़ी बातें, फिर मत कहना बताया नहीं!
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार फोन के डिसप्ले का रिजोल्यूशन 1366×768 होने की उम्मीद है, और डिवाइस में 2GB LPDDR4X रैम और 32GB eMMC स्टोरेज मिल सकती है। 4GB रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज वाला एक हाई वेरिएंट भी आ सकता है। वहीं, JioBook में वीडियो आउटपुट के लिए एक मिनी एचडीएमआई कनेक्टर, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एक थ्री-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और एक क्वालकॉम ऑडियो चिप भी हो सकता है।






















