Jio 5G: इन शहरों में रहने वालों को सबसे पहले मिलेगी जियो की 5G Service, देखें अपने शहर का नाम

Join Us icon

Jio 5G Service Live: Reliance ने अपनी 45वीं वार्षिक आम बैठक में Jio की 5G सर्विस को इस साल दिवाली तक लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसका मतलब कि अगले माह 24 अक्टूबर को इंडिया में Jio 5G Service को लॉन्च कर दिया जाएगा। यह उन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है जो काफी समय से बेताबी से 5G सर्विस शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान Mukesh Ambani ने यह भी बताया कि देश के किन राज्यों में सबसे पहले ‘जियो ट्रू 5G’ (Jio 5G) सर्विस को लाइव किया जाएगा। आगे हम आपको इस आर्टिकल में यही जानकारी देने वाले हैं कि भारत में रहने वाले किन शहरों के लोगों को सबसे पहले Jio 5G की सर्विस मिलेगी।

सबसे पहले शहरों को मिलेगा Jio 5G नेटवर्क

jio-5g-india

  • Delhi
  • Mumbai
  • Chennai
  • Kolkata

2023 तक पूरे इंडिया को मिलेगी Jio 5G सर्विस

वहीं, कंपनी ने ऐलान किय है कि दिसंबर 2023 तक 18 महीनों में पूरे भारत को कवर करने के लिए इसे अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से 5G सर्विस पहुंचेगी। Jio 5G का रोलआउट प्लान दुनिया में सबसे तेज होगा। Jio 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा 5G नेटवर्क होने का दावा करता है। Jio के 5G नेटवर्क की 4G नेटवर्क पर निर्भरता नहीं होगी और ये स्टैंड-अलोन होगा। इसे भी पढ़ें: दुनिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल ला रहे Jio और Google, लॉन्च करेंगे Ultra-affordable 5G smartphone

Jio 5G launch india diwali 2022 5g internet speed 1gbps akash mukesh ambani

मिलेगी 1.09Gbps तक की स्पीड

जियो चेयरमैन आकाश अंबानी ने AGM 2022 के दौरान बताया कि नई ‘जियो ट्रू 5G’ सेवा के साथ 1Gbps से ज्यादा की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि कई कंपनियां मौजूदा 4G नेटवर्क में सुधार कर 5G सेवाएं देने का दावा नॉन-स्टैंड-अलोन तरीके से कर रही हैं, लेकिन वे ट्रू 5G का एक्सपीरियंस नहीं दे पाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जियो स्टैंड-अलोन 5G सेवाएं ला रही है, जो मशीन से मशीन कन्वर्सेशन या फिर लो-लेटेंसी जैसे फायदे देगी। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Service लॉन्च, मुकेश अंबानी ने कर दी बड़ी घोषणा! दिवाली पर चालू होगा Jio 5G Network

jio-airfiber-ft

5G से पूरे देश को जोड़ने के लिए होंगे करोड़ों रुपये खर्च  
अपनी एजीएम के दौरान कंपनी ने जानकारी दी कि पूरे इंडिया में 5 जी नेटवर्क बनाने के लिए, Jio कुल 2 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने वाला है। वहीं, Jio ने स्वदेशी रूप से एक एंड-टू-एंड 5G स्टैक बना रहा जो पूरी तरह से क्लाउड नेटिव है, सॉफ्टवेयर डिफाइंड है, क्वांटम सिक्योरिटी जैसी बेहतरीन सुविधाओं के समर्थन के साथ डिजिटल रूप से मैनेज्ड है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here