₹79 में मंथली OTT प्लान, देखें JioHotstar के नए मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान के बेनिफिट्स और फीचर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/JioHotstar-new.jpg

जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ने नए यूजर्स के लिए अपनी सब्सक्रिप्शन स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव करते हुए अब तीन कैटेगरी-Mobile, Super और Premium में मंथली प्लान्स पेश किए हैं। कंपनी का कहना है कि यह फैसला प्लेटफॉर्म को ज्यादा किफायती बनाने और यूजर्स की बदलती देखने की आदतों के अनुसार लिया गया है। खासतौर पर स्मार्ट टीवी और बड़े स्क्रीन पर बढ़ती व्यूअरशिप को ध्यान में रखते हुए JioHotstar ने अब महीने के हिसाब से प्लान चुनने की सुविधा दी है। नए मंथली प्लान्स 28 जनवरी से लागू होंगे और ये मौजूदा क्वार्टरली व एनुअल प्लान्स के साथ उपलब्ध रहेंगे।

JioHotstar मंथली प्लान्स (2026)

फीचर Mobile प्लान Super प्लान Premium प्लान
मंथली कीमत ₹79 ₹149 ₹299
डिवाइस एक्सेस 1 मोबाइल 2 डिवाइस 4 डिवाइस
सपोर्टेड डिवाइस सिर्फ मोबाइल मोबाइल, वेब, TV मोबाइल, वेब, TV
वीडियो क्वालिटी 720p HD 1080p FHD 4K + Dolby Vision
विज्ञापन हां हां नहीं
हॉलीवुड कंटेंट नहीं (₹49 ऐड-ऑन) शामिल शामिल

नोट: Premium प्लान में लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शोज के दौरान विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

JioHotstar Mobile प्लान

JioHotstar का Mobile प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो सिर्फ मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। इसकी कीमत 79 रुपये प्रति माह है, जो इसे प्लेटफॉर्म का सबसे किफायती विकल्प बनाती है। इस प्लान में एक समय में केवल एक मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की अनुमति मिलती है और वीडियो क्वालिटी 720p HD तक सीमित रहती है। हालांकि इसमें हॉलीवुड कंटेंट शामिल नहीं है। अगर यूजर हॉलीवुड फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो उन्हें 49 रुपये प्रति माह का अलग ऐड-ऑन लेना होगा। यह प्लान पूरी तरह ऐड-सपोर्टेड है। Mobile प्लान का क्वार्टरली विकल्प 149 रुपये और सालाना प्लान 499 रुपये में उपलब्ध है।

JioHotstar Super प्लान

जियो हॉटस्टार का Super प्लान उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर भी कंटेंट देखना चाहते हैं। इसकी मंथली कीमत 149 रुपये है और इसमें एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में 1080p FHD रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर देखने का एक्सपीरियंस और बढ़िया हो जाता है। सुपर प्लान में जियो हॉटस्टार की पूरी कंटेंट लाइब्रेरी उपलब्ध है, जिसमें हॉलीवुड कंटेंट भी बेस पैक में शामिल है। हालांकि यह प्लान भी ऐड-सपोर्टेड ही है। Super प्लान का क्वार्टरली सब्सक्रिप्शन 349 रुपये और सालाना प्लान 1,099 रुपये में मिलता है।

JioHotstar Premium प्लान

Premium प्लान JioHotstar का सबसे महंगा और फीचर-रिच सब्सक्रिप्शन है। यह खास तौर पर फैमिली यूजर्स और बड़ी स्क्रीन पर हाई क्वालिटी में कंटेंट देखने वालों के लिए पेश किया गया है। इसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह है, जबकि क्वार्टरली और सालाना प्लान क्रमशः 699 रुपये और 2,199 रुपये में उपलब्ध हैं। इस प्लान में एक साथ चार डिवाइस पर स्ट्रीमिंग की सुविधा मिलती है और कंटेंट 4K रिजॉल्यूशन के साथ Dolby Vision सपोर्ट में देखा जा सकता है। Premium प्लान में लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शोज को छोड़कर बाकी सभी कंटेंट ऐड-फ्री में उपलब्ध होता है। हालांकि इसमें हॉलीवुड कंटेंट पहले से ही शामिल है।

अगर आप सिर्फ मोबाइल पर कंटेंट देखते हैं और कम खर्च में OTT का आनंद लेना चाहते हैं, तो Mobile प्लान आपके लिए सही है। वहीं, मोबाइल और टीवी दोनों पर FHD क्वालिटी में कंटेंट देखने वालों के लिए Super प्लान एक बैलेंस्ड विकल्प साबित हो सकता है। अगर आप फैमिली के साथ 4K क्वालिटी, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट और लगभग ऐड-फ्री अनुभव चाहते हैं, तो Premium प्लान सबसे बेहतर रहेगा।