JUST CORSECA ने भारत में लॉन्च की SkySport Smartwatch और JC SLEEPODS, कीमत 1,499 रुपये से शुरू

JUST CORSECA ने भारतीय बाजार में अपने ऑडियो और वियरेबल पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें JC SkySport Smartwatch और JC SLEEPODS वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च हुए हैं। Smartwatch में ब्लूटूथ कॉलिंग, फिटनेस ट्रैकिंग और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जबकि JC SLEEPODS को खास तौर पर आरामदायक फिट और लंबे समय तक उपयोग के लिए बनाया गया है। आइए, आगे दोनों के फीचर्स और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।
JC SkySport Smartwatch के फीचर्स
JC SkySport Smartwatch में 2.01-इंच HD डिस्प्ले दिया गया है। जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस और आसान टच कंट्रोल का दावा करता है। स्मार्टवॉच Bluetooth Calling को सपोर्ट करती है। जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर घड़ी से कॉल कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट फ्लैशलाइट, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड्स, एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्मार्ट नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट और Find My Phone जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
स्मार्टवॉच IP-रेटेड मॉइस्चर-रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आती है। जिससे इसे वर्कआउट, ट्रैवल और रोज के कामों के उपयोग के लिए अच्छा बताया गया है। इसका स्क्वायर डायल डिजाइन Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।
JC SLEEPODS में मिलेंगे 30 घंटे तक का प्लेबैक
यदी JUST CORSECA के नए JC SLEEPODS की बात करें तो कंपनी के अनुसार इनका Sleep Fit डिजाइन इतना हल्का है कि इन्हें लंबे समय तक पहनने या साइड में सोते समय भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है। इनमें Advanced Noise Isolation तकनीक दी गई है, जो बाहरी शोर को कम करने में मदद करती है।
ईयरबड्स में 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो डीप बास और क्लियर वोकल्स के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकते हैं। यही नहीं Smart Touch Controls, Voice Assistant सपोर्ट, Bluetooth Connectivity, Type-C चार्जिंग और 30 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम भी मिलता है। इन्हें Orange, Black और Silver कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
कीमत और उपलब्धता
JC SkySport Smartwatch की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। जबकि JC SLEEPODS की कीमत 1,999 रुपये है। दोनों प्रोडक्ट्स JUST CORSECA की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।
यदि आप कम बजट में Bluetooth Calling Smartwatch या आरामदायक फिट वाले TWS ईयरबड्स लेने की सोच रहे हैं तो JUST CORSECA के ये दोनों नए प्रोडक्ट्स अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।