JUST CORSECA का Wall Art Wireless Speaker लॉन्च, ₹799 के TWS ईयरबड्स भी पेश

Join Us icon

JUST CORSECA ने भारतीय बाजार में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें दो नए डिवाइस लॉन्च हुए हैं। इनमें खास JC Wall Art Wireless Speaker JST 912 है। जिसे यूनिक दीवार पर लगने वाली आर्ट फ्रेम के रूप में डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने JC Sounddrum JST 452 TWS ईयरबड्स भी पेश किए हैं, जो लेटेस्ट ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी और लंबे बैटरी बैकअप के साथ आए हैं। आइए, दोनों के स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से जानते हैं।

JC Wall Art Wireless Speaker को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने घर के लुक और टेक्नोलॉजी को साथ जोड़कर एंटरटेन होना चाहते हैं। यह स्पीकर देखने में प्रीमियम वॉल आर्ट जैसा लगता है और इसे गणेश, महादेव, कृष्ण और राधा-कृष्ण जैसे चार स्पिरिचुअल थीम्स में पेश किया गया है। डिजाइन के साथ-साथ इसमें 10W का साउंड आउटपुट मिलता है। जो एक कमरे के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसके अंदर 1200mAh की बैटरी दी गई है, जिससे इसे बिना तार के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के मामले में यह स्पीकर काफी वर्सेटाइल है। इसमें Bluetooth के साथ-साथ FM रेडियो, TF कार्ड और USB प्लेबैक जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार म्यूजिक सुन सकते हैं। इसके अलावा इसमें True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट भी मिलता है, यानी दो स्पीकर्स को पेयर करके ज्यादा इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट क्लटर-फ्री ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है।

यदि बात करें JC Sounddrum TWS ईयरबड्स की तो यह रोज के इस्तेमाल के लिए अच्छा और सस्ता ऑप्शन है। इसमें 10mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो क्लियर और डिस्टॉर्शन-फ्री साउंड देने का दावा करते हैं। यह ईयरबड्स Bluetooth 6.0 तकनीक के साथ आते हैं, जिससे कनेक्टिविटी ज्यादा स्टेबल रहती है और लो-लेटेंसी एक्सपीरियंस मिलता है, जो खासकर वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान काम आता है।

बैटरी के मामले में भी JC Sounddrum ईयरबड्स बढ़िया हैं। कंपनी के अनुसार, चार्जिंग केस के साथ यह कुल मिलाकर 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इसमें सॉफ्ट-टच कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक कंट्रोल और कॉल मैनेजमेंट आसान हो सकता है। साथ ही इसमें Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह ईयरबड्स ब्लैक और वाइट दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।

कीमत की बात करें तो JC Wall Art Wireless Speaker की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि JC Sounddrum TWS ईयरबड्स को 799 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों ही प्रोडक्ट्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon, Flipkart और देशभर के चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल होंगे।

JUST CORSECA ने इस लॉन्च के जरिए ऑडियो कैटेगरी में नया अनुभव देने की तरफ कदम बढ़ाया है। ब्रांड का Wall Art Wireless Speaker उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो अपने घर में अलग और स्टाइलिश गैजेट्स पसंद करते हैं। जबकि JC Sounddrum ईयरबड्स कम कीमत में वायरलेस ऑडियो डिवाइस देख रहे ग्राहकों को लुभा सकते हैं। उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here