4,000एमएएच बैटरी वाला कॉर्बन का फोन हुआ लॉन्च, 3,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर दे रहा है एयरटेल

Join Us icon

टेक कंपनियों के साथ मिलकर कैशबैक आॅफर के साथ सस्ते 4जी स्मार्टफोन पेश करने वाली टेलीकॉम कंपनियों में से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक बड़ा दॉंव चला है। एयरटेल ने इंडियन कंपनी कॉर्बन के साथ मिलकर नया 4जी स्मार्टफोन टाइटेनियम जंबो 2 लॉन्च किया है। इस फोन को 3,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।

कॉर्बन टाइटेनियम जंबो 2 की वास्तविक कीमत 5,999 रुपये है। एयरटेल की ओर से इस फोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 3,999 रुपये होगी। एयरटेल ग्राहकों को इस फोन की खरीद के बाद 36 महीनों तक ही माह कम से कम 195 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। शुरू के 18 महीने बीतने पर जहां 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा वहीं अन्य 18 महीने पूरे होने पर 1,500 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा।

karbonn-titanium-jumbo-2-2

कॉर्बन टाइटेनियम जंबो 2 की बात करें तो यह इस फोन की मुख्य यूएसपी इसकी दमदार बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के दावेनुसार 400 घंटे तक का स्टैंडबॉय और 16 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है। अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 5.5-इंच का एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

karbonn-titanium-jumbo-2-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम व 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है​ जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंडरॅयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्र्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कॉर्बन टाइटेनियम जंबो 2 में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कॉर्बन का यह फोन 4जी वोएलटीई के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि कॉर्बन के इस फोन के साथ 169 रुपये का मासिक प्लान भी खरीदा जा सकता है, जिसके बाद कैशबैक पाने के लिए 18 महीनों में कुल 3,500 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान में एक महीने के लिए फ्री वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1जीबी 4जी डाटा मिलेगा।