जानें एयरटेल के फ्री 3जीबी डाटा प्लान के बारे में सबकुछ

Join Us icon

जियो से टक्कर लेने के लिए कल भारत की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने 12 महीने का फ्री 3जीबी 4जी डाटा आॅफर​ दिया है। हालांकि इस आॅफर को लेने के लिए आपको कुछ शर्ते पूरी करनी होगी। ऐसे में उपभोक्ता के लिए यह सवाल बेहद ही बड़ा है कि क्या है यह आॅफर, किन उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभ और कैसे कर सकते हैं उपयोग। आगे हमने एयरटेल के मुफ्त 3जीबी 4जी डाटा आॅफर की जानकारी विस्तार से दी है।

क्या है आॅफर
इस आॅफर के तहत प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए कपंनी ने 345 रुपये के प्लान की घोषणा की है। इस प्लान के तहत आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं। फ्री कॉलिंग में एसटीडी और लोकल दोनों तरह के कॉल मुफ्त है। इसके साथ ही रोमिंग में इनकमिंग कॉल फ्री दिया गया है। इस प्लान में अपको 1जीबी + 3जीबी अर्थात कुल 4जी डाटा मिलेगा। इस ​प्लान में आपको हर महिने 3जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

वहीं पोस्टपेड उपभोक्ताओं के लिए यह प्लान 549 रुपये से शुरू है। कंपनी के इनफिनिटी प्लान के तहत किसी भी प्लान में आपको 3जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

बीएसएनएल ने पेश की 144 रुपये में असीमित कॉल, जियो को मिली चुनौती

किसे मिलेगा आॅफर का लाभ
एयरटेल के फ्री डाटा और कॉल का लाभ सिर्फ नए 4जी ग्राहकों को मिलेगा। अर्थात यदि आप एयरटेल का नया 4जी सिम खरिदते है और आपके पास 4जी फोन है तो यह लाभ मिलेगा। वहीं यदि किसी दूसरे आॅपरेटर की सर्विस ले रहे थे और नंबर पोर्ट कर एयरटेल में आते हैं तो भी इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। इसके साथ ही एयरटेल के पुराने ग्राहक जो अब तक 3जी सेवा का लाभ ले रहे थे और अपना सिम 4जी में अपग्रेड करते हैं तो भी 3जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। हां याद रहे कि लाभ तभी ले सकेंगे जब आपके पास 4जी फोन हो।

मार्च 2017 के बाद भी मुफ्त हो सकती है रिलायंस जियो की सर्विस

कितने दिनों की है वैधता
इसे सावधानी से समझना जरूरी है। एयरटेल का यह प्लान आज से पूरे देश में शुरू हो गया है और यह आॅफर 28 फरवरी तक ही चलेगा। अर्थात 28 फरवरी तक ही आप इस प्लान से जुड़ सकते हैं।
इस प्लान के तहत आपको अपने फोन को 345 रुपये से रिचार्ज करना होगा। यह रिचार्ज 28 दिनों तक वैध है। पोस्टपेड में रिचार्ज की आवश्यकता नहीं है। इनफिनिटी प्लान में उन्हें अतिरिक्त 3जीबी डाटा मिल जाएगा।
एयरटेल का यह आॅफर ​31 दिसंबर तक चलेगा और 31 दिसंबर 2017 तक अपने फोन को सिर्फ 13 बार इस प्लान के तहत रिचार्ज कर सकते हैं और हर 345 के रिचार्ज पर आपको 3जीबी का अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

कैसे लें लाभ
जब आप एयरटेल के 345 रुपये के प्लान में रजिस्टर करते हैं तो सबसे पहले 1जीबी का डाटा मिलेगा। इसके बाद आपको माईएयरटेल ऐप में रजिस्टर करना होगा तब अतिरिक्त 3जबी डाटा मिलेगा। 12 महीने तक 3जीबी अतिरिक्त डाटा लेने के लिए माईएयरटेल ऐप में पोस्टपेड और प्रीपेड दोनो तरह के ग्राहकों को रजिस्टर करना होगा। हालांकि यह रजिस्ट्रेशन एक बार ही करना है।