लेटेस्ट फोन 20 हजार से कम में! ​डिस्काउंट के साथ खरीदें नया Redmi Note 15 5G मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/redmi-note-15-5g-india.jpg

रेडमी ने इसी महीने 6 जनवरी को अपनी नोट सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 8GB RAM, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP Camera और Curved AMOLED स्क्रीन जैसी खूबियां मौजूद हैं। इसी लेटेस्ट 5जी फोन को पूरे 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है जो 20 हजार से कम में खरीदा जा सकता है। डील क्या है और क्या ऑफर मिलेगी, यह पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

मोबाइल ऑफर

Redmi Note 15 5G लॉन्च प्राइस फुल पेमेंट डिस्काउंट EMI डिस्काउंट मिनिमम इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹22,999 ₹2,000 ₹3,000 ₹19,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 ₹2,000 ₹3,000 ₹21,999

रेडमी नोट 15 8जीबी रैम वाला 5जी मोबाइल है जिसे दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 128जीबी स्टोरेज मॉडल 22,999 रुपये और 256जीबी मेमोरी वाला फोन 24,999 रुपये में लाया गया था। लेकिन अगर आप इसे शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदते वक्त ICICI Credit Card का इस्तेमाल करेंगे तो सभी वेरिएंट्स पर फ्लैट डिस्काउंट प्राप्त होगा।

एक बार में फुल पेमेंट करने पर कंपनी 2,000 रुपये की छूट देगी जिसके साथ रेडमी नोट 15 5जी फोन को 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पाया जा सकेगा। वहीं फोन की ईएमआई बनवाने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा जिसके साथ Redmi Note 15 का स्टार्टिंग प्राइस 19,999 रुपये पड़ेगा। अच्छी बात यह भी है कि कंपनी 3 महीने और 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई दे रही है।

यह 5जी फोन 20 हजार रुपये से कम में खरीदने के लिए या फिर अमेजन पर मिल रही डील की डिटेल्स को देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

Redmi Note 15 5G फोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह Curved AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल Hydro Touch 2.0 फीचर से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन स्क्रीन पर काम किया जा सकता है। यह डिस्प्ले टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफाइड है जो लंबे फोन यूज़ के बाद भी आंखों को नुकसाने पहुंचने से रोकेगी।

परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो रेडमी नोट 15 5जी फोन क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। ब्रांड के मुताबिक यह पिछली जेरनेशन की तुलना में 10% GPU और 30% CPU परफॉर्मेंस बूस्ट कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 15 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। यह हाई रेजोल्यूशन कैमरा है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 4K Video रिकॉर्ड कर सकता है। इस कैमरा में यूजर्स को मल्टीफोकल पोर्टरेट और डायनामिक शॉट्स भी मिलेंगे। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Redmi 5G फोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का चलन है। लेकिन Redmi फैंस को नया नोट 15 5जी फोन इस ट्रेंड से कुछ पीछे लगेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को 5520mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। हालांकि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 17 घंटे का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी ने Redmi Note 15 को 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है।

रेडमी नोट 15 5जी फोन IP66 रेटिंग के साथ लाया गया है। इसे बहुत ज्यादा प्रभावशाली तो नहीं कहेंगे लेकिन हल्की फुल्की पानी की बौछारों से फोन को सुरक्षित रखा जा सकेगा। यह नया रेडमी स्मार्टफोन Xiaomi HyperOS 2 पर काम करेगा। कंपनी ने इसपर 48 महीने की लैग-फ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। बताते चलें कि स्मार्टफोन की थिकनेस केवल 7.35mm है जो इसे स्लीक लुक देगी।

20 हजार में रेडमी नोट 15 5जी फोन मिलना घाटे का सौदा नहीं है। इस फोन की कर्व्ड डिस्प्ले कंटेंट देखने में मजा देगी। वहीं फोन में मौजूद 108एमपी कैमरा शानदार फोटोग्राफी की काबिलियत रखता है। हॉं, इस स्मार्टफोन की बैटरी कुछ कम लग सकती है लेकिन टेस्टिंग में इसने अच्छा परफॉर्म कर दिखाया है। वहीं फोन का चिपसेट हैवी गेमिंग तो नहीं देगा लेकिन ऐवरेज प्रोसेसिंग कर सकता है।