10000 रुपये से कम में आ रहा Lava Blaze Dragon 5G, माइक्रोसाइट में कंफर्म हुए स्पेसिफिकेशंस

Lava ने अपने नए ब्लेज सीरीज स्मार्टफोन Lava Blaze Dragon 5G की इंडिया लॉन्च डेट कुछ दिन पहले ही कंफर्म की है। यह सस्ता डिवाइस 25 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इससे पहले ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। जिसमें स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन, कलर्स और यहां तक की प्राइस रेंज भी बता दी गई है। आइए, आगे तमाम जानकारी को आगे विस्तार से जानते हैं।
Lava Blaze Dragon 5G डिजाइन
Lava Blaze Dragon 5G के डिजाइन की बात करें तो यह फ्लैट पैनल और गोल किनारों के साथ देखा जा सकता है। डिवाइस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश मौजूद है। वहीं, लावा की ब्रांडिंग नीचे की ओर दी गई है। राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन नजर आते हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Blaze Dragon को मिडनाइट मिस्ट और गोल्डन मिस्ट जैसे दो कलर्स में एंट्री मिलने वाली है।
Lava Blaze Dragon 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले
माइक्रोसाइट में कंफर्म हुआ है कि Lava Blaze Dragon 5G में 6.74-इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिलेगी। जिसका रिजॉल्यूशन 1612 × 720 पिक्सल होगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स से अधिक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। यानी ग्राहकों को अच्छा विज़ुअल अनुभव मिल जाएगा।
चिपसेट और स्टोरेज
Lava Blaze Dragon 5G स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 4nm प्रोसेसर से लैस होगा। जिसमें दो A78-बेस्ड Kryo CPU कोर 2.2GHz पर और छह A55-बेस्ड Kryo कोर 2GHz पर काम करते हैं। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 613 GPU है। जबकि डिवाइस में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यही नहीं 4GB एक्स्ट्रा रैम वर्चुअल तकनीक की मदद से भी जोड़ी जा सकती है। जिससे आप कुल 8जीबी तक का उपयोग कर पाएंगे।
कैमरा
Lava Blaze Dragon 5G में 50MP का रियर AI कैमरा है, जिसमें LED फ्लैश शामिल है। हालांकि अन्य लेंस और फ्रंट कैमरा की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बैटरी और चार्जिंग
डिवाइस में 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह बैटरी लाइफ के मामले में एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
अन्य
आगामी Blaze Dragon 5G फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और FM रेडियो जैसे कई फीचर्स होंगे। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट मिलेगा।
Lava Blaze Dragon 5G कीमत
अमेजन माइक्रोसाइट में कंफर्म हुआ है कि Lava Blaze Dragon 5G डिवाइस 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने इसे रियल 5जी स्मार्टफोन के रूप में टीज किया है। साथ ही बताया है कि यह भारत में चल रहे सभी प्रमुख 5 5जी बैंड से लेस होकर आएगा।
Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च डिटेल्स
Lava Blaze Dragon 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और समय की बात करें तो यह भारत में 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन पर लॉन्च होगा। अगर आप माइक्रोफाइट पर डिटेल्स देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
Lava Blaze Dragon 5G की कीमत और फीचर्स को देखते हुए यह डिवाइस बजट स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप भी उन यूजर्स में से हैं जो नया, सस्ता और दमदार इंडियन मोबाइल फोन ढूंढ रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन है आप इसके आने का इंतजार कर सकते हैं।
Lava Blaze AMOLED 5G स्पेसिफिकेशंस
बता दें कि Lava ने कुछ हफ्तों पहले ही अपनी ब्लेज सीरीज के तहत Lava Blaze Amoled 5G नाम से स्मार्टफोन उतारा है। जिसकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह फ्लिपकार्ट प्लेटफार्म पर फिलहाल 12,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।
- डिस्प्ले: Lava Blaze AMOLED 5G में 6.67 इंच की Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन है। इस पर 2400×1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है।
- चिपसेट: Lava Blaze AMOLED 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है।
- स्टोरेज और रैम: Lava Blaze AMOLED 5G फोन दो रैम वेरिएंट्स 4GB और 6GB में उपलब्ध है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज है।
- कैमरा: फोन के रियर में 64MP Sony प्राइमरी कैमरा और 2MP के सेकेंडरी सेंसर के साथ LED फ्लैश दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा है।
- बैटरी और चार्जिंग: Lava Blaze AMOLED 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी है। जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।