
Lava ने अपने नए स्मार्टफोन Lava Aura Curve को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यही नहीं फोन में बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले भी देखने को मिला है। जो पूर्व में लॉन्च हुए Lava Virat Curve जैसा लगता है। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल्स जानते हैं।
Lava Aura Curve की कीमत और उपलब्धता
Lava Aura Curve 5G सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आया है। स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। यह भारत में Lava के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Lava Aura Curve डिजाइन और कलर्स
Lava Aura Curve की खासियत में इसका रियर मिनी डिस्प्ले शामिल है। फोन के पीछे वीगन लेदर फिनिश देखने को मिलता है और सेकेंडरी स्क्रीन पर समय, बैटरी लेवल, वॉल्यूम, नोटिफिकेशन, इमोजी, लोगो और कस्टम मैसेज देखे जा सकते हैं। यह डिजाइन Lava Virat Curve में भी देखने को मिला था।
Lava Aura Curve फोन में डुअल स्पीकर और IP64 रेटिंग दी गई है। जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी ने फोन को ड्रॉप और शॉक रेजिस्टेंस के साथ पेश किया है। इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है। फोन को दो कलर ऑप्शन Him Silver और Ambar Blue में खरीदा जा सकता है।
Lava Aura Curve के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार Lava Aura Curve में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन FHD+ रिजॉल्यूशन (2400 × 1080 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट वाली है।
परफॉरमेंस के लिए Lava Aura Curve स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन में 6GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। यह Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसके लिए दो साल के Android OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Aura Curve में Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके प्राइमरी कैमरे में f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और 79 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। कैमरा 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इससे 30fps पर 2K रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, स्लो-मोशन वीडियो के लिए 120fps पर 720p रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो Lava Aura Curve में 6,000mAh की बैटरी है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 660 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें तो फोन में Lava के Vayu AI फीचर्स शामिल हैं। इनमें AI Circle Search, AI Call Summary और AI Voice Translation जैसे विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, AI Voice Translation 80 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
यदि आप 25,000 रुपये के अंदर नया और दमदार डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो Lava Aura Curve बढ़िया ऑप्शन है।आप इसे चुन सकते हैं। इसके विकल्प के रूप में आप realme, Redmi और Vivo के इसी बजट के फोंस देख सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











