भारत में कल लॉन्च हो रहा है सस्ता Lava Bold N1 5G, मिलेंगी ये खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/lava-bold-n1-5g-india-launch-date-5-september.jpg

Lava अपने नए 5G डिवाइस को बाजार में लाने का ऐलान कर दिया है। यह Lava Bold N1 5G नाम से आएगा। हाल ही में कंपनी ने इसे लेकर टीजर जारी किया था। जिसमें फोन का रियर डिजाइन सामने आया था। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट भी सोशल मीडिया साइट पर शेयर कर दी है। बता दें कि Bold N1 5G को भारत में 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन कंपनी की Bold सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन होगा और कम कीमत में एंट्री लेगा।

पहले टीजर में Lava Bold N1 5G फोन के रियर पैनल पर तीन बड़े सर्कुलर कटआउट देखे गए थे। इसमें से दो कैमरा लेंस के लिए और तीसरा कटआउट किसके लिए है यह कंफर्म नहीं हुआ था लेकिन लेटेस्ट टीजर में आप साफ देख सकते हैं कि तीसरा कटआउट LED फ्लैश के लिए है। कैमरा मॉड्यूल पर लिखे गए टेक्स्ट से यह भी पता चला है कि फोन में 13MP AI मेन कैमरा होगा। जबकि रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड में गोलाकार रिंग्स के साथ यह डिजाइन पिछले Bold N1 4G से बिल्कुल अलग लग सकता है।

कंपनी ने अब तक Lava Bold N1 5G के चिपसेट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन नए टीजर में यह कंफर्म हुआ है कि डिवाइस ने AnTuTu प्लेटफार्म पर 4 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस मिड-रेंज परफॉरमेंस देने में सक्षम हो सकता है। ब्रांड ने यह भी पुष्टि की है कि फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30FPS तक सपोर्ट कर सकता है।

Lava Bold N1 5G को इंडिया में आने वाले 5 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका माइक्रोसाइट Amazon India पर लाइव हो चुका है, जिससे साफ है कि यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म सहित अन्य रिटेल आउटलेट्स ओर सेल होगा।

ब्रांड की Bold सीरीज किफायती रेंज में आती है ऐसे में उम्मीद है कि Bold N1 5G की कीमत 12,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन ग्राहकों को के लिए लिए सस्ते में नया ऑप्शन बन सकता है।

लॉन्च के बाद Lava Bold N1 5G का मुकाबला भारत में iQOO Z10 Literealme Narzo 80X और Infinix Hot 60 जैसे बजट 5G मोबाइल्स से हो सकता है। ये सभी डिवाइस लगभग इसी प्राइस रेंज में आते हैं और बेसिक 5G एक्सपीरियंस दे सकते हैं।

अगर आप एक सस्ता 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Lava Bold N1 5G का इंतजार किया जा सकता है। यह फोन Bold N1 4G से अलग डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आ रहा है। हालांकि, चिपसेट और बाकी खूबियों आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। जिसके के लिए कल तक का ही इंतजार करना होगा। हमारे साथ बने रहें।