
Lava ने इस साल मई में Bold N1 4G और Bold N1 Pro को लॉन्च किया था। वहीं, अब अपने इसी पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Lava Bold N1 5G लाया जा रहा है। इसे लेकर ब्रांड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक टीजर शेयर किया है। जिसमें फोन का रियर और साइड प्रोफाइल नजर आता है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन को “Be Fearless” टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। आइए, आगे इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।
आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि Lava Bold N1 5G में एक नया रियर कैमरा डिजाइन देखने को मिल रहा है। फोन के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर हल्के उभरे हुए हिस्से पर रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड मौजूद है। जिसके किनारे राउंडेड हैं। इस मॉड्यूल में तीन बड़े सर्कुलर कटआउट दिखे हैं जिनके चारों तरफ रिंग्स बनी हैं। इनमें से दो वर्टिकल अलाइनमेंट में हैं। जबकि तीसरा बड़ा कटआउट इनके सामने रखा गया है। जो एक ट्राएंगुलर लेआउट तैयार करता है। साथ ही साइड्स कर्व्ड नजर आते हैं और बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर है।
कैमरा आइलैंड पर “5G” ब्रांडिंग दर्शाई गई है और यह भी लिखा है कि मेन कैमरा कितने मेगापिक्सल का होगा। हालांकि, इसमें ये देख पाना मुश्किल है कि फोन कितने मेगापिक्सल लेंस के साथ आएगा। बता दें कि Lava Bold N1 5G का डिजाइन पूर्व मॉडल Bold N1 4G से अलग है, जिसमें वर्टिकल पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया था। वहीं, फिलहाल Bold N1 5G के स्पेसिफिकेशन या फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में कंपनी इसके बारे में और भी जानकारियां शेयर करेगी। हम अपडेट आते ही आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे।
Ready for speed? Or is it too Bold for you?#ComingSoon pic.twitter.com/gYdeS3yVnQ
— Lava Mobiles (@LavaMobile) September 1, 2025
Lava की Bold सीरीज कम कीमत वाली रेंज में आती है। ऐसे में Bold N1 5G की कीमत 12,000 रुपये से कम रहने की संभावना है। इस प्राइस सेगमेंट में यह फोन iQOO Z10 Lite, realme Narzo 80X और Infinix Hot 60 जैसे स्मार्टफोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस और कीमत सामने आने के बाद ही सही मुकाबला समझ आ पाएगा।
इसलिए यदि एक सस्ता 5जी फोन तलाश कर रहे हैं और आपके पास कुछ हफ्तों का समय है तो इस लावा फोन का इंतजार किया जा सकता है। यह इसलिए भी क्योंकि यह Bold N1 4G से बिल्कुल अलग डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आ सकता है। हालांकि अगर आपको डिवाइस लेने की जल्दी है तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं।











