सिर्फ 5698 रुपये में अमेजन पर सेल हो रहा LAVA Bold N1 Lite, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने अगले बजट स्मार्टफोन Lava Bold N1 Lite को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतार दिया है। यह अमेजन इंडिया वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट एक्स प्लेटफार्म पर ब्रांड ने इसकी जानकारी शेयर की है। यह ऑनलाइन साइट पर 15 प्रतिशत की छूट के साथ 5,698 रुपये में मिलेगा। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस विस्तार से बताते हैं।
डिजाइन की बात करें तो Lava Bold N1 Lite में फ्लैट बैक पैनल दिया गया है इस पर स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकल पोजिशन में दिख रहे हैं। इसके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है। कैमरा मॉड्यूल पर ‘13MP AI Camera’ की ब्रांडिंग है। डिवाइस का वजन 193 ग्राम है और यह एक स्लीक और हैंडी डिजाइन में आया है।
कीमत की बात करें तो Lava Bold N1 Lite फोन Amazon India सिर्फ 5,698 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। फोन एक ही वैरियंट 3GB रैम + 64GB में उपलब्ध होगा। इसके लिए ग्राहकों को दो कलर ऑप्शंस Crystal Blue और Crystal Gold मिलेंगे।
खूबियों की बात करें तो Lava Bold N1 Lite में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और 269 PPI पिक्सेल डेंसिटी दी गई है। इसके डिस्प्ले में पंच होल कटआउट सेल्फी कैमरा मिलता है।
फोन को octa-core Unisoc प्रोसेसर से पावर किया गया है। इसमें स्पीड के लिए 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। साथ ही इसमें 6GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N1 Lite में 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर्स मौजूद हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, USB Type-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। इसमें Anonymous Call Recording फीचर भी दिया गया है जो प्राइवेसी और कॉल सिक्योरिटी प्रदान करता है।
Lava Bold N1 Lite उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो बजट स्मार्टफोंस की तलाश है इसमें आपको Android 15 OS मिल जाएगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को न सिर्फ नया सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा जबकि सस्ते में अच्छी परफॉरमेंस भी मिल जाएगी।
यदि 6,000 से कम कीमत में नए फोन लेना का मन है तो Lava Bold N1 Lite आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। वहीं, और बेहतर परफॉरमेंस चाहिए तो इस प्राइस रेंज realme Narzo 80 Lite 4G, Samsung Galaxy M07 4G और Redmi 14C जैसे फोंस ले सकते हैं।