
इंडिया मोबाइल कंपनी लावा इन दिनों काफी अग्रेसिव नजर आ रही है। एक के बाद एक नए लावा मोबाइल्स मार्केट में आ रहे हैं। इसी सप्ताह Lava Virat Curve 5G फोन भारत में लॉन्च हुआ है और अब कंपनी ने एक और सस्ते 5जी फोन LAVA Shark 2 Pro 5G को लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से शार्क 2 प्रो टीज़ कर दिया गया है जो आने वाले कुछ ही दिनों में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
LAVA Shark 2 Pro 5G प्राइस
लावा शार्क 2 प्रो इसी महीने के अंत या फिर अक्टूबर के शुरुआती दिनों में इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस अपकमिंग लावा 5जी फोन की कीमत 15 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह स्मार्टफोन खासतौर पर ऑफलाइन मार्केट के लिए लाया जाएगा जो रिटेल स्टोर्स और मोबाइल की दुकानों में बिकेगा। जैसे ही यह अफोर्डेबल 5जी फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा इसका सेलिंग प्राइस यहां अपडेट कर दिया जाएगा।
LAVA Shark 2 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा शार्क 2 प्रो 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक तौर पर अभी खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन, हमें मिली जानकारी के अनुसार यह मोबाइल Unisoc T8200 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
अन्य LAVA Smartphones की ही तरह इस अपकमिंग मोबाइल को भी स्टॉक एंड्रॉयड पर लाया जाएगा। यानी इस मोबाइल के फालतू की थर्ड पार्टी ऐप्स या एक्स्ट्रा ब्लोटवेयर नहीं मिलेंगे। यह मोबाइल 4GB या फिर 6GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी जा सकती है।
LAVA Shark 2 Pro 5G को 6.74 इंच की एचडी+ वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए लावा शार्क 2 प्रो को तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।










