7499 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Bold N2, 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे “Be Fearless. Be Bold.” टैगलाइन के साथ लेकर आई है। यह फोन किफायती कीमत में बड़े डिस्प्ले, क्लीन एंड्रॉयड और दमदार बैटरी जैसी खूबियों के साथ ग्राहकों की पसंद बन सकता है। इसकी कीमत सिर्फ 7,499 रुपये रखी गई है। यह आने वाले 27 फरवरी से Amazon पर सेल होगा। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Lava Bold N2 में 17.13cm यानी 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बड़ी स्क्रीन और स्मूद स्क्रॉलिंग का कॉम्बिनेशन इस प्राइस रेंज में इसे खास बना सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन प्रीमियम ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ आता है और इसे इंडस ब्लैक व सैचेन वाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
कैमरा सेक्शन में 13 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इससे बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सेटअप एंट्री-लेवल यूजर्स को सही लग सकता है।
परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है, जो बेसिक टास्क, सोशल मीडिया और लाइट यूसेज के लिए अच्छा है। फोन में 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट मिलता है, यानी कुल मिलाकर 8GB तक की एक्सपेंडेबल रैम का फायदा मिल सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 64GB ROM दी गई है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Lava Bold N2 Android 15 Go Edition पर चलता है, जो क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस दे सकता है है। कंपनी ने इसमें नो ब्लोटवेयर और नो एड्स का वादा किया है, जिससे यूजर्स को स्मूद और बिना रुकावट वाला अनुभव मिलेगा।
बैटरी के मामले में यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग भी मिलती है। जो इस रेंज में आपको अच्छी सुरक्षा दे सकती है।
खास बात यह है कि कंपनी इस डिवाइस के साथ फ्री सर्विस एट होम की सुविधा भी दे रही है, जो बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। सिर्फ 7,499 की कीमत में Lava Bold N2 उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प है, जो कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और क्लीन एंड्रॉयड अनुभव चाहते हैं।
यदि आप 4जी फोन की तलाश में हैं तो इसे चुन सकते हैं जबकि 5जी लेना है तो इससे थोड़े महंगे फोन Redmi 13C 5G, Oppo A6x, और Tecno Spark Go 5G जैसे बजट स्मार्टफोंस देख सकते हैं। हम 91मोबाइल्स पर आपको लगातार टेक अपडेट देते रहेंगे। हमारे साथ बने रहें।