Lava Bold N2 स्मार्टफोन का भारत में लॉन्च कंफर्म, Amazon पर टीजर हुआ लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/lava-bold-n2-india-launch-soon-amazon-teaser.jpg

Lava का नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर नया टीजर सामने आया है। जिसमें “Be Fearless, Be Bold” टैगलाइन के साथ Bold N2 को दर्शाया गया है। टीजर में “Coming Soon” लिखा हुआ है, जिससे साफ है कि Lava आने वाले दिनों में इस फोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Amazon पर दिखी जानकारी में Lava Bold N2 के डिजाइन की भी झलक मिलती है। फोन का बैक पैनल काफी क्लीन और प्रीमियम लुक में नजर आ रहा है। जिसमें स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इस कैमरा मॉड्यूल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। साथ ही LED फ्लैश भी मौजूद है। जबकि बैक पैनल पर Lava की ब्रांडिंग नीचे की ओर दी गई है।

डिजाइन से जुड़ा एक और दिलचस्प पहलू यह है कि Lava Bold N2 का लुक पिछले साल लॉन्च हुए Lava Bold N1 से अलग नजर आता है। माना जा रहा है कि Lava Bold N2, Bold N1 का सक्सेसर हो सकता है, जिसे कंपनी ने पिछले साल बजट सेगमेंट में पेश किया था। अब तक आई Bold सीरीज को देखते हुए यह फोन भी किफायती कीमत में दमदार फीचर्स के साथ लाया जा सकता है।

फिलहाल Lava की तरफ से Bold N2 के स्पेसिफिकेशंस, कीमत या लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। हालांकि, Amazon पर लाइव हुई टीजर लिस्टिंग से लगता है की फोन की एंट्री ज्यादा दूर नहीं है और जल्द ही इसके फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स सामने आ सकती हैं।

यदि Lava Bold N1 5G की बात करें तो इसमें 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट के साथ दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है।

परफॉरमेंस के लिए Lava Bold N1 5G में UNISOC T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM वाला है। स्टोरेज के लिए 64GB और 128GB वैरियंट उपलब्ध हैं। जिन्हें 1TB तक एक्सपैंड भी किया जा सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट्स की बात करें तो इसमें 2 साल तक एंड्राइड अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं।

कैमरे के मामले में भी Lava Bold N1 5G फोन में 13MP का AI डुअल रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट में 5MP का कैमरा फ्लैश सपोर्ट के साथ मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो USB Type-C पोर्ट के साथ 10W चार्जिंग और 18W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है।

आगामी Lava Bold N2 को उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो बजट रेंज में स्टाइलिश डिजाइन और रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मार्टफोन देख रहे हैं। यह पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों और सस्ता विकल्प देख रहे लोगों को लुभा सकता है।

Lava Bold N2 का मुकाबला बाजार में संभावित तौर पर Redmi 13C 5G, Oppo A6x, और Tecno Spark Go 5G जैसे बजट स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। जो यूजर्स नया बजट स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें Bold N2 के ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार करना होगा। वहीं, फोन लेने की जल्दी है तो अन्य विकल्प भी देख सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।