मात्र 4,499 रुपये में लॉन्च हुई Prowatch X, जानें कीमत और खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/Lava-Prowatch-X-launched-in-india-price-specifications.jpg

Lava की सब-ब्रांड Prowatch ने अपनी नई स्मार्टवॉच Prowatch X को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच आधुनिक यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है इसमें 360° फिटनेस सूट है। जिसमें Body Energy Monitoring, HRV Tracking और VO₂ Max जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। यह स्मार्टवॉच तीन स्ट्रैप वैरियंट में आती है। इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी। आइए, कीमत और फीचर्स को विस्तार से जानते हैं।

Prowatch X की कीमत और उपलब्धता

Prowatch X की कीमत 4,499 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टवॉच 15 फरवरी से 18 फरवरी 2025 के बीच प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी। जहां ग्राहकों को 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, इसकी आधिकारिक सेल 21 फरवरी 2025 से Flipkart.com पर शुरू होगी।

Prowatch X के प्रमुख फीचर्स

Prowatch X में 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले (466×466 पिक्सल), 500 निट्स ब्राइटनेस और 326 PPI डिस्प्ले डेंसिटी, Always-On Display और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम के साथ स्टाइलिश और ड्यूरेबल डिजाइन से लैस है।

वॉच में 110+ कस्टमाइजेबल वॉच फेस, हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स , VO₂ Max और Body Energy Monitoring, Heart Rate Variability (HRV) ट्रैकिंग, Aerobic Training Effect और Post-Workout Recovery Analysis जैसे तकनीक मिलती है।

Prowatch X इंटेलीजेंट एक्सरसाइज रिकग्निशन (IER) और 110+ स्पोर्ट्स मोड्स से भी लैस है। इसमें आपको स्मार्ट स्लीप टेक्नोलॉजी और SpO₂ मॉनिटरिंग की सुविधा दी गई है।

बैटरी और परफॉर्मेंस की बात करें तो Prowatch X में Dual-Core Advanced Actions ATD3085C चिपसेट, High-Accuracy HX3960 PPG सेंसर, ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और 8-10 दिन की बैटरी लाइफ मिल जाएगी।

Prowatch X में 5 घंटे ब्लूटूथ कॉलिंग और 17 घंटे GPS ट्रैकिंग, एडवेंचर और प्रोडक्टिविटी फीचर्स, इनबिल्ट GPS, 6-एक्सिस मोशन सेंसर, Explorer Suite (Altimeter, Barometer, Compass), IP68 वॉटर रेसिस्टेंस (1.5 मीटर तक पानी में सुरक्षित) तकनीक दी गई है।

इसके अलावा Find My Watch और Phone, Women’s Health Tracking, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग और Pomodoro Timer जैसी सुविधाएं मिलती है।