Lava Virat की भारत में एंट्री तय! Flipkart पर हुआ टीज, जल्द लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/lava-virat-india-launch-teased-on-flipkart.jpg

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने अगले स्मार्टफोन को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Flipkart पर आगामी Lava Virat को टीज कर दिया है। टीजर से लगता है कि यह स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन आने वाले दिनों में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

Lava Virat Flipkart टीजर

Flipkart पर जारी टीजर में Lava Virat के फ्रंट डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन “Built for the heart of India” है और इसे रोजमर्रा के भारतीय उपयोग को ध्यान में रखते हुए भरोसेमंद, मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है। फिलहाल टीजर में केवल फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है, जबकि डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी बाकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

नई स्मार्टफोन सीरीज की होगी शुरुआत

टीजर को देखकर माना जा रहा है कि Lava भारत में नई Virat स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआत कर सकता है। आने वाले दिनों में कंपनी इस आगामी डिवाइस के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकती है। साथ ही इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा भी जल्द किए जाने की उम्मीद है।

Lava Bold N2 5G के फीचर्स

Lava Bold N2 5G कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन है। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 16 पर काम करता है और कंपनी के अनुसार इसमें किसी तरह का ब्लोटवेयर नहीं दिया गया है। यह 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध है, जिसमें 4GB वर्चुअल RAM का भी सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में 10W का चार्जर दिया जाता है। इसके अलावा फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

क्या उम्मीद की जा सकती है?

Lava ने फिलहाल आगामी Virat स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत नहीं बताई है, लेकिन Flipkart पर टीज होने के बाद इतना तय है कि कंपनी जल्द ही इस डिवाइस से जुड़ी और जानकारियां शेयर करेगी। अगर Lava Virat को किफायती कीमत और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया जाता है, तो यह बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया विकल्प बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।