लावा ने लॉन्च किया कम बजट में एक और 4जी फोन, 5.5-इंच ​डिसप्ले से होगा लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/Lava-x28-plus.jpg

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने अपनी फ्लैगशिप के तहत एक और बजट लॉन्च किया है। लावा एक्स28 प्लस नाम से भारतीय बाजार में पेश किया गया यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्टिड है जो यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट एक्सेस व वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है। कपंनी की ओर से यह फोन 7,001 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है।

जियो इफेक्ट: एयरटेल ने किया टेलीनॉर का अधिग्रहण

लावा एक्स28 प्लस के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 720 x 1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की आईपीएस डिसप्ले पर उतारा गया है। यह एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है तथा 1.3 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर पर कार्य करता है।

एक्स28 प्लस में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ आॅटो-फोकस तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा साथ ही इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

सोनी लॉन्च करने वाला है ऐसा फोन जो आपकी आंखों के इशारों पर कार्य करेगा

कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर इसमें 4जीब एलटीई के साथ ही ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के ​लिए इसमें कंपनी की ओर से 2,700एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में यह फोन 7,001 रुपये की कीमत पर गोल्ड, ग्रे और कॉफी कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।