
कुछ दिनों पहले ही लेईको के स्मार्टफोन लेईको ले मैक्स3 की फोटोज़ सामने आई थी जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी जल्द ही अपने इस फोन से पर्दा उठा सकती है। वहीं अब लेईको की ओर से 11 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले एक ईवेंट के प्रैस इन्वाईट भेजे गए हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि इसी दिन लेईको ले मैक्स3 पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा।
20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ ओपो का नया फोन लीक
लेईको की ओर से 11 अप्रैल यानि कल एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस ईवेंट के इन्वाईट पर लिखे टाईटल में दो कैमरा सेंसर दिखाए गए है, जिससे माना जा रहा है कि इसी ईवेंट के माध्यम से कंपनी अपना डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन ले मैक्स3 लॉन्च करने जा रही है।
लेईको ले मैक्स3 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन आर्टिफिशअल इंटेलीजेंस अस्टीटेंट से लैस होगा तथा लेईको ईयूआई 5.8 के साथ स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करेगा। यह फोन मोनोक्रोम और आरजीबी फीचर वाले डुअल कैमरे से लैस होगा। इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे तथा 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
लेईको का यह फोन नैरो स्क्रीन बेज़ल्स के साथ मेटल बॉडी पर बना है जो 5.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा यह 4जी सपोर्ट व फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स से लैस होगा।
आईफोन 8 के लिए 3डी सेंसिंग टच तकनीक पर कार्य कर रही है एप्पल, लॉन्च में होगी देरी
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की पुख्ता जानकारी तथा फोन की कीमत इसके लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगी। रही बात भारत में यह फोन आने की तो कहा जा सकता है कि भारत जैसे बढ़ते बाजार में लेईको कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को जल्द ही पेश करना चाहेगी।




















