कल लॉन्च होगा लेनोवो फैब 2 स्मार्टफोन, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

Join Us icon

पिछले महीने लेनोवो ने फैब2 प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। वहीं आज खबर है कि 6 दिसंबर अर्थात कल कंपनी फैब 2 को भारत में लॉन्च कर सकती है। इस बारे में कंपनी ने एक ट्विट के माध्यम से जानकारी दी है। लेनोवो ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर #GoPHAB लिखकर 6 दिसंबर तारीख दी है। वहीं लेनोवो द्वारा इस फोन के लॉन्च को लेकर मीडिया इनवाइट भी भेज दिया गया है।

लेनोवो फैब 2 में 6.4-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक एमटी8783 चिपसेट पर कार्य करता है। इसके साथ ही फोन में 64बिट्स वाला 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 256जीबी तक मैमोरी काड सपोर्ट है।

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो फैब 2 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ और पैनरोमा जैसे मोड मिलेंगे। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और पावर बैकअप के लिए फैब 2 में 4,050एमएएच की बैटरी दी गई है।

वहीं यदि हम लेनोवो फैब 2 प्लस की बात करें तो उस फोन में 6.4-इंच फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी ​जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। वह फोन मीडियाटेक एमटी8783 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।