
कई दिनों की चर्चा के बाद आखिर लेनोवो ने फैब 2 प्लस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर ही दिया गया। इस फोन को आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया से लिया जा सकता है जहां इसकी कीमत 14,999 रुपये है। मध्य रेंज का यह फोन शानदार फीचर्स से लैस है। परंतु कुछ डिवाइस हैं जो इसे कड़ी टक्कर देने का दम रखते हैं। इनमें सबसे पहला नाम शाओमी मी मैक्स का है। कुछ माह पहले ही इस फोन को भारत में पेश किया गया है और स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में यह जरा भी कम नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए सवाल है कि कौन सा फोन उनके लिए ज्यादा बेहतर है। आगे हमने हर सेग्मेंट में दोनों फोन को जांचा है और उसके आधार पर आप खुद भी निष्कर्ष कर सकते हैं कि कौन सा डिवाइस आपके लिए बेहतर है।
लुक व डिजाइन
शाओमी मी मैक्स: शाआमी मी मैक्स आॅल मैटल डिजाइन में है जिसके बैक पैनल में आपको एंटीना बैंड देखने को मिलेगा। पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है जो शाओमी के अन्य फोन की तरह क्लिकेबल है। डिवाइस में आपको ऐज-टू-ऐज स्क्रीन मिलेगा। इसका कारण बड़ी स्क्रीन के बावजूद ज्यादा बड़ा नहीं लगता है। फिर भी साधारण हथेली में लेकर एक हाथ से उपयोग करना थोड़ा मुश्किल है। रही बात क्वालिटी को तो अच्छा कहा जा सकता है।

लेनोवो फैब 2 प्लस: लुक के मामले में लेनोवो फैब 2 प्लस भी शाओमी मी मैक्स से ज्यादा अलग नहीं है। एल्यूमिनियम एलॉय से बनी इसकी बॉडी देखने में सॉलिड है और पिछले पैनल में ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन का बैक पैनल थोड़ा कर्व है जो इसे थोड़ा अलग बनाता है। लुक और स्टाइल के मामले में आप किसी को कम नहीं कह सकते।
इस वीडियो में देखें लेनोवो फैब 2 प्लस की एक झलक
डिसप्ले व रेजल्यूशन
शाओमी मी मैक्स: इसमें 6.44-इंच की फुल एचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×920 पिक्सल है। डिसप्ले अच्छा है और आंखों को सुकून देता है। यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 कोटिंग है जो इसे खरोंच से बचाता है और मजबूती भी प्रदान करता है। खास बात यह कही जा सकती है कि आप धूप में भी इस फोन का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
लेनोवो फैब 2 प्लस: फैब 2 प्लस में आपको 6.4-इंच फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। इसकी स्क्रीन भी गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यहां भी दोनों फोन लगभग समान हैं।
प्रोसेसर
शाओमी मी मैक्स: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.8गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीडवाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 510 जीपीयू दिया गया है। क्वालकॉम के इस प्रोसेसर को मध्य रेंज डिवाइस के लिए पेश किया जाता है।
लेनोवो फैब 2 प्लस: यह फोन मीडियाटेक एमटी8783 चिपसेट पर आधारित है और इसमें आपको 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही माली टी720 जीपीयू है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं। हालांकि प्रोसेसर के मामले में शओामी मी मैक्स को बेहतर कहा जा सकता है। क्लॉक स्पीड के साथ चिपसेट भी बेहतर है।
रैम व रोम
शाओमी मी मैक्स: इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी है। इसके साथ ही आपको 128जीबी तक का एक्सपेंडेबल मैमोरी मिलेगा। इसका एक मॉडल 4जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल मैमोरी में उपलब्ध है जिसे कंपनी ने मी मैक्स प्राइम कहा है।
लेनोवो फैब 2 प्लस: इसमें भी समान मैमोरी विकल्प है। 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। इसे भी 128जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड भी किया जा सकता है।
आॅपरेटिंग सिस्टम
शाओमी मी मैक्स: यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। इसके साथ ही आपको मी यूआई 8.1 देखने को मिलेगा।
लेनोवो फैब 2 प्लस: एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित इस फोन में आपको वाइब यूआई मिलेगा। सॉफ्टवेयर में दोनों फोन में मुख्यत: यूआई का ही अंतर है।
कनेक्टिविटी
शाओमी मी मैक्स: में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनों सिम में आप 4जी का लाभ ले सकते हैं। हालांकि एक स्लॉट हाईब्रीड है। जहां आप सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। इसमें ओटीजी सपोर्ट भी है जहां आप सीधा पेन ड्राइव या इंटरनेट डॉन्गल का उपयोग कर सकते हैं।
लेनोवो फैब 2 प्लस: कनेक्टिविटी के मामले में भी यह बिलकुल समान है। दोहरा सिम सपोर्ट, दोनों सिम में 4जी उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही इस डिवाइस में भी ओटीजी सपोर्ट है।
कैमरा
शाओमी मी मैक्स: फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ दिया गया है जबकि सेल्फी कैमरा 5-मेगापिक्सल और एफ/2.0 अपर्चर का ही है। इसमें आपको पीडीएएफ मिलेगा।
फैब 2 प्लस: इसमें आपको 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा को डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.0, आईएसपीएस और 1.34 माइक्रोन पिक्सल जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो एफ/2.2 अपर्चर और 1.4 माइक्रोन पिक्सल से लैस है। अर्थात सेल्फी कैमरा नजदीक से भी बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है। लेनोवो का कैमरा ज्यादा बेहतर है। हालांकि यह थोड़ा धीमा है लेकिन पिक्वचर क्वालिटी ज्यादा अच्छी है।
पावर बैकअप:
शाओमी मी मैक्स में 4,850 एमएएच की बैटरी दी गई है।
वहीं लोनोवो फैब 2 प्लस में 4,050 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के मामले में भी शाओमी ही बेहतर कहा जा सकता है।
निष्कर्ष
अंतत: बात करें कौन सा डिवाइस ज्यादा बेहतर है तो आप देख सकते हैं स्पेसिफिकेशन के मामले में दोनों समान है लेकिन परफॉर्मेंस, बैटरी और डिसप्ले में शाओमी मी मैक्स बेहतर है। वहीं कैमरा लेनोवो फैब 2 प्लस का ज्यादा अच्छा कहा जा सकता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि थोड़े अंतर से ही सही लेकिन शाओमी मी मैक्स बेहतर है। यदि आप बेहतर कैमरा चाहते हैं तो फैब 2 प्लस बेहतर कहा जा सकता है।





















