
प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने आज भारतीय बाजार में फैब 2 प्लस फैबलेट को पेश किया है। भारतीय बाजार में यह डिवाइस 14,999 रुपये में उपलब्ध है और इसे आॅनलाइन स्टोर अमेज़न इंडिया से भी खरीदा जा सकता है। लेनोवो फैब 2 प्लस सेल के लिए आज से उपलब्ध है। कीमत के लिहाज से बड़ी स्क्रीन वाला यह डिवाइस बहुत ही शानदार कहा जाएगा। आगे हमनें इस फोन के बारे में पूरी जानकारी दी है।
डिजाइन: लुक के मामले में लेनोवो फैब 2 प्लस अपने पुराने संस्करण फैब प्लस के समान ही है जिसे पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन का बैक पैनल थोड़ा कर्व है और बड़ी सी स्क्रीन दी गई है। हॉं फीचर्स थोड़े अडवांस है। एल्यूमिनियम एलॉय से बनी इसकी बॉडी देखने में सॉलिड है और पिछले पैनल में ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।
डिसप्ले: इस फैबलेट में आपको 6.4-इंच फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है। हालांकि स्क्रीन कोटिंग का जिक्र कंपनी ने नहीं किया है।
रिलायंस ने लॉन्च किया कम कीमत का 4जी वोएलटीई फोन, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत
चिपसेट: लेनोवो फैब 2 प्लस को मीडियाटेक एमटी8783 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें आपको 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही माली टी720 जीपीयू है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं।
रैम व रोम: इस डिवाइस को 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। फैब 2 प्लस में आपको बड़ी मैमोरी भी मिलेगी। कंपनी ने इसे 32जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया है। इसके साथ ही 128जीबी तक मैमोरी एक्सपेंड भी किया जा सकता है। फोन में आप माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
आॅपरेटिंग सिस्टम: लेनोवो फैब 2 प्लस एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया है। इसके साथ ही आपको वाइब यूआई देखने को मिलेगा जैसा कि लेनोवो के दूसरे स्मार्टफोन में देखा गया है। हालांकि बड़ी स्क्रीन वाले इस फोन के उपयोग के लिए आपको कुछ अच्छे शार्टकट मिलेंगे जो इसे उपयोग में आसान बनाते हैं।
जियो लाएगा 1,000 रुपये में 4जी वोएलटीई फोन, जिसमें मिलेगी फ्री कॉलिंग
कनेक्टिविटी: लेनोवो फैब 2 प्लस में दोहरा सिम सपोर्ट है। हालांकि कि दूसरा स्लॉट हाइब्रिड है जहां आप सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको वाईफाई, 3जी और 4जी एलटीई सपोर्ट भी मिलेगा।
कैमरा: फैब 2 प्लस को ताकतवर कैमरे से भी लैस किया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा को डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.0, आईएसपीएस और 1.34 माइक्रोन पिक्सल जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो एफ/2.2 अपर्चर और 1.4 माइक्रोन पिक्सल से लैस है। अर्थात् सेल्फी कैमरा नजदीक से भी बड़ी तस्वीर लेने में सक्षम है।
पावर बैकअप: लोनोवो फैब 2 प्लस में 4,050 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।



















