29 नवंबर को लॉन्च होगा लेनोवो वाइब के6 पावर

Join Us icon

कुछ दिन पहले ही जानकारी दी गई थी कि लेनोवो जल्द ही के सीरीज में अपना नया फोन के6 पावर को लॉन्च कर सकता है। वहीं अब खबर है कि कंपनी का यह फोन 29 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। इसके लिए कपंनी ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इनवाइट में ही कपंनी द्वारा फोन का नाम स्पष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही फोन की एक तस्वीर भी शेयर की गई है।

हालांकि यह तस्वीर पिछले पैनल की है​ जिसमें जहां से फोन क कुछ फीचर और डिजाइन का अंदाजा लागया जा सकता है। एंटीना बैंड डिजाइन वाले लेनोवो के6 पावर को मैटल बॉडी में पेश किया जा सकता है और फोन के ​पीछले पैनल में वाइड एंगल कैमरा और फ्लैश देखा जा सकता है। इसके साथ ही नीचे में फिंगरप्रिंट सेंसर भी देख सकते हैं। फोन में लाउडस्पीकर ग्रिल पिछले पैनल में नीचे की ओर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ खास जानकारी नहीं दी है।

बेहतरीन कैमरा से लैस होगा नोकिया का फोन

गौरतलब है कि इसी साल आईएफए के दौरान लेनोवो ने के6 पॉवर स्मार्टफोन प्रदर्शन किया था। इस फोन को दो संस्करणों में पेश किया जा सकता है। एक वेरिऐंट 2जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी में होगी जबकि दूसरे संस्करण में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी।

20-मेगापिक्सल कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ एचटीसी डिजायर 10 प्रो

फोन में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। लेनेवो के6 पावर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है और यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000 एमएएच की पॉवरफुल बैटरी देखने को मिलेगी।