LG 55-इंच 4K Smart TV हुआ सस्ता, 40% तक की छूट के साथ No-Cost EMI और बैंक ऑफर्स

ऑनलइन शॉपिंग साइट Amazon पर इन दिनों Republic Day सेल जारी है। जहां LG के 55 इंच 4K Smart TV पर बढ़िया डील मिल रही है। यदि आप नया और बड़ा टीवी प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल LG UA82 Series का 4K Ultra HD Smart webOS LED TV (मॉडल 55UA82006LA) अपनी MRP 66,290 के मुकाबले सीधे 40% की भारी छूट के साथ 39,990 में खरीदा जा सकता है। इस प्राइस पर LG जैसे प्रीमियम ब्रांड का 55 इंच 4K टीवी मिलना आपके लिए फायदा का सौदा हो सकता है। आइए, आगे प्राइस कम होने के साथ और भी ऑफर्स की जानकारी और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
Amazon लिस्टिंग के अनुसार इस TV पर No Cost EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, इसके अलावा चुनिंदा SBI क्रेडिट कार्ड्स पर 2,000 तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, Amazon Pay Balance से भुगतान करने पर कैशबैक भी मिल सकता है, जिससे इस टीवी की इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है। यह डील Amazon पर मिलेगी और फ्री डिलीवरी भी दी जा रही है। हालांकि स्टॉक लिमिटेड बताया गया है। इसलिए आप इसे जल्दी खरीदें तो बेहतर होगा।
LG 55UA82 Series TV में 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन (3840 x 2160 पिक्सल), 60Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। इसमें LG का α7 AI Processor 4K Gen8 दिया गया है, जो 4K Super Upscaling, Dynamic Tone Mapping, HDR10 और HLG सपोर्ट के जरिए पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बना सकता है। इसके साथ FILMMAKER MODE और 4K Expression Enhancer जैसे फीचर्स मूवी देखने के अनुभव को और शानदार बनाते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इस Smart TV में 3 HDMI पोर्ट्स, 1 USB पोर्ट, बिल्ट-इन Wi-Fi, Bluetooth v5.0, Ethernet इनपुट, RF इनपुट और SPDIF ऑप्टिकल ऑडियो आउट दिया गया है, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइसेज़ आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। साउंड के मामले में TV में 20W आउटपुट के साथ AI Sound Pro (Virtual 9.1.2 Up-mix), Dolby Atmos, Clear Voice Pro, AI Acoustic Tuning, LG Sound Sync और WOW Orchestra जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो रूम-फिलिंग ऑडियो एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं।
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह TV लेटेस्ट webOS 25 पर चलता है और ALLM (Auto Low Latency Mode) सपोर्ट करता है। जो गेमिंग के लिए फायदेमंद है। इसमें LG ThinQ ऐप के जरिए वॉयस कंट्रोल, AI Chatbot, Hey Google सपोर्ट, Google Home और Apple AirPlay कम्पैटिबिलिटी मिलती है। TV में 2GB RAM, 8GB स्टोरेज और 100 से ज्यादा फ्री LG चैनल्स दिए गए हैं, साथ ही Prime Video, Netflix, JioHotstar, Sony LIV, Zee5 और Apple TV जैसे पॉपुलर OTT ऐप्स का सपोर्ट भी है।
वारंटी के तौर पर LG इस Smart TV पर 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी देता है, जबकि रिमोट कंट्रोल पर भी 1 साल की वारंटी मिलती है। इंस्टॉलेशन के समय LG की ओर से फ्री वॉल माउंट या टेबल-टॉप स्टैंड (किसी एक का चयन) उपलब्ध कराया जाता है और इसे LG का टेक्नीशियन ही इंस्टॉल करता है।
यदि अगर आप Republic Day सेल में 40,000 के अंदर 55 इंच का 4K Smart TV, आसान EMI, बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स के साथ लेना चाहते हैं, तो LG UA82 Series का यह ऑफर बेहतरीन साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। वहीं, ऐसी और और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।