एलजी के10 (2017) हुआ भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास फ़ीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/lg-k10-1.jpg

कोरियन स्मार्टफोन निर्माता एलजी ने जनवरी में आयोजित हुए सीईएस 2017 ईवेंट के दौरान अपनी ‘के’ सीरीज़ में एक साथ चार बेहतरीन फोन पेश किए थे। बेहतरीन फ़ीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन फोन्स में से एक धाकड़ फोन के10(2017) को कंपनी द्वारा आज भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। राजधानी में आयोजित एक ईवेंट के माध्यम से एलजी ने अपने इस नए फोन को भारत में लॉन्च किया गया है जो 13,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एलजी द्वारा इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मुख्यातिथि रहे जिन्होंने एलजी ‘के’ सीरीज़ के के10(2017) को भारतीय बाजार में उतारा। एलजी का यह फोन पैनिक बटन से लैस है। कंपनी द्वारा धाकड़ फोन कहे जा रहे इस हाईएंड स्मार्टफोन के आर्कषक कलर वेरिएंट भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

एलजी के10(2017) फ़ीचर्स की बात की जाए तो कंपनी ने इस फोन को 720 x 1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.3-इंच की एचडी आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर उतारा है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट पर आधारित है जो 64बिट 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर मीडियाटेक एमटीके6750 प्रोसेसर पर कार्य करता है। बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 जीपीयू दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 2जीबी रैम के सा​थ 16जीबी व 32जीबी की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा फोटोग्राफी के लिए के10(2017) में एलईडी फ्लैश के साथ फेस डिटेक्शन व आॅटो फोकस तकनीक से लैस 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें वाईड एंगल लैंस वाला 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।

एलजी के10(2017) डुअल सिम के साथ 4जी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ व एनएफसी व 3.5एमएम आॅडियो जैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। एलजी का यह फोन 13,990 रुपये की कीमत पर भारतीय यूजर्स को सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।