
प्रमुख कोरियन कंपनी एलजी ने आज भारतीय बाजार में एक्स पावर स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे विशेष तौर से बड़ी बैटरी से लैस किया है। इसके साथ ही फोन को फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्ट है। भारतीय बाजार में एलजी एक्वस पावर की कीमत 15,990 रुपये है और यह आॅनलाइन स्टोर व आॅफलाइन दोनों स्टोर दोनों जगह उपलब्ध होंगे।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.3-इंच की स्क्रीन दी गई है एचडी डिसप्ले है जो इन सेल तकनीक से लैस है जो फोन को पतला रखने में मदद करता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट आधारित एलजी एक्स पावर में 1.3गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमारी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
गूगल पिक्सल फोन में नहीं है वोएलटीई सपोर्ट, नहीं होगी जियो सिम से फ्री वोएलटीई कॉलिंग
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिकसल का सेकेंडी कैमरा उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ओटीजी के साथ यूएसबी मिलेगा। वहीं एलजी एक्स पावर में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप एक सिम में 4जी एलटीई का उपयोग कर सकते हैं। इसमें वोएलटीई सपोर्ट है और आप जियो 4जी सिम का उपयोग कर सकते हैं।
3जीबी रैम के साथ और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मीजु एम3एस
रही बात बैटरी की तो कंपनी ने एलजी एक्स पावर में 4,100 एमएएच की बैटरी दी है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसे पीई+ तकनीक से लैस किय गया है। कंपनी का दावा है कि इसनी बड़ी बैटरी वाले फोन को चार्ज करने में जहां लगभग 4 घंटे लग जाते हैं वहीं इस फोन को 1.8 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। भारतीय बाजार में यह फोन ब्लैक और गोल्ड सहित दो रंगो में उपलब्ध है।





















