NxtQuantum OS से लैस नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, माधव शेठ ने किया टीज

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/madhav-sheth-teases-smartphone-nxtquantum-os-india.jpg
Highlights

HTech के फाउंडर Madhav Sheth ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि वे Nxtcell टीम के साथ मिलकर Alcatel स्मार्टफोन को भारत में लाने पर काम कर रहे हैं। वहीं, आज एक नया स्मार्टफोन टीज किया है जो NxtQ और NxtQuantum OS से लैस होगा और जल्द ही भारत में दस्तक देगा। आइए, आगे इस नए डिवाइस की अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

NxtQuantum OS पर चलने वाला नया स्मार्टफोन टीज

पिछले महीने Alcatel ने घोषणा की थी कि वह भारत में कई नए डिवाइस लॉन्च कर भारतीय बाजार में कदम रखेगा, जिसकी शुरुआत एक स्टाइलस वाले स्मार्टफोन से की जाएगी। इसके बाद इसी महीने की शुरुआत में, Madhav Sheth ने एक अलग X पोस्ट में खुलासा किया कि Alcatel जल्द ही भारत में Alcatel V3 Ultra लॉन्च करेगा।
यह स्मार्टफोन स्टाइलस के साथ आएगा और इसके पीछे गोल कैमरा सेटअप होगा।

Flipkart पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह पंच-होल डिस्प्ले के साथ आएगा। लिस्टिंग यह भी दर्शाती है कि यह आने वाला स्मार्टफोन नेक्स्ट-जेनरेशन स्क्रीन से लैस होगा, जिसमें रीडिंग, वॉचिंग, स्क्रॉलिंग और क्रिएटिंग के लिए अलग-अलग डेडिकेटेड मोड्स मिलेंगे।