85,61,169 रुपये के 100 आईफोन 10 के साथ एयरपोर्ट पर धरा गया शख्स

Join Us icon

एप्पल ने पिछले साल अपनी दसवीं सालगिरह मनाते हुए कंपनी का हाईएंड डिवाईस आईफोन 10 लॉन्च किया था, जो विश्व का पहला नॉच बेजल लेस डिसप्ले वाला फोन है। आईफोन 10 देखने में जितना शानदार है इसकी कीमत उतनी ही ज्यादा है। 1 लाख से भी ज्यादा की कीमत वाले आईफोन 10 को लेकर कई जोक्स और मेम भी बने हैं। कोई इसके लिए किडनी बेचने की बात पर व्यंग्य कर रहा था तो कोई गर्लफ्रैंड की जिद पूरी करने के लिए आईफोन 10 की चोरी जैसे कमेंट्स दे रहा है। लेकिन एप्पल से जुड़ा अब ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामनें आया है कि जिसमें एक व्यक्ति ने रूपये, पैसों व गहनों को छोड़कर एप्पल के आईफोन 10 की चोरी की और इसकी कीमत है 85 लाख से भी ज्यादा।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से सामनें आई खबर के मुताबिक गत शुक्रवार दिल्ली अंर्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक शख्स को 100 एप्पल आईफोन 10 के साथ पकड़ा गया है जो गैरकानूनी तरीके से फोन को भारत लाया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस व्यक्ति की उम्र तकरीबन 53 साल है और कस्टम विभाग ने इसे आईफोन 10 की 100 यूनिट के साथ तस्करी के ​आरोप में गिरफ्तार किया है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस व्यक्ति के पास मिले एप्पल आईफोन 10 की कीमत कुल मिलाकर 85,61,169 रुपये के करीब है।

85 लाख से भी ज्यादा की कीमत वाले एप्पल आईफोन 10 के साथ पकड़े गए इस शख्स को फिलहाल हिरासत में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है। कस्टम विभाग की टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि एप्पल आईफोन 10 की 100 यूनिट राष्ट्रीय राजधानी में लाने के पीछे इस शख्स का क्या मकसद था। यह व्यक्ति आईफोन की तस्करी किस​लिए और कब से कर रहा है यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

फेसबुक के बाद अब ट्वीटर की सुरक्षा में लगी सेंध, 33,60,00,000 यूजर्स को पासवर्ड बदलने की मिली हिदायत

बहरहाल 1 लाख से अधिक कीमत वाले आईफोन 10 को लेकर इस तरह की कालाबाजारी के कुछ मामलें पहले भी सामनें आते रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2018 की पहली तिमाही में एप्पल आईफोन 10 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है और भारत में भी इस फोन के चाहने वालो की गिनती बहुत ज्यादा है। फोन की अधिक डिमांड के चलते भी आईफोन 10 की कालाबाजारी किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।

जियो ने लॉन्च की नई सर्विस ‘जियो इंटरेक्ट’, अ​मिताभ बच्चन से हो सकेगी लाईव वीडियो चैट

लगे हाथ आपको बता दें कि दुबई में एप्पल आईफोन 10 के 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 81,775 रुपये है और यह वेरिएंट भारत में 1,05,720 रुपये की कीमत पर बिकता है। ऐसे में यदि पकड़ा गया शख्स 256जीबी वाले 100 एप्पल आईफोन 10 लेकर आया होगा तो भारत में उसकी कीमत 1 करोड़ से भी पार होगी।