आ गई मारुति की पहली बैटरी वाली कार Grand Vitara, जानें क्या होंगी खूबियां

Maruti Suzuki Grand Vitara की सीधी टक्कर Kia Seltos, Hyundai Creta, Tata Harrier, Toyota Urban Cruiser Hyryder और MG Astor जैसी कार से होगा।

Join Us icon

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में इंतजार खत्म हो गया है। Maruti Suzuki Grand Vitara हाइब्रिड कार भारत में पेश हो गई है। मारुति की इस मिड साइज SUV की मार्केट में सीधी टक्कर Kia Seltos, Hyundai Creta, Tata Harrier, और MG Astor जैसी कारों से होनी है। Maruti Suzuki Grand Vitara की सीधी टक्कर Toyota Urban Cruiser Hyryder से भी होगी जो सेम प्लेटफ़ॉर्म पर बनी हुई हैं। यहां हम आपको मारुति की ग्रांड विटारा हाइब्रिड कार के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

Maruti Suzuki Grand Vitara को स्लिप्ट हेडलैंप डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस कार में नए ग्रिल क्रोम दिए गए हैं जो इसे शानदार लुक ऑफर करते हैं। इसके साथ ग्रांड विटारा में नया डुअल टोन अलॉय व्हील, बॉडी कलर ORVM, ब्लैक रूफ, वार्पराउंड LED टेल लाइट, बूट में टू पीस LED लाइट बार दिए गए हैं। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! 500 रुपये का ये गैजेट आपकी पुरानी कार को बना देगा नए जमाने की Car, जानें कैसे

Maruti Suzuki Grand Vitara फीचर्स

Maruti की हाइब्रिड Grand Vitara में पैनोरॉमिक सनरूफ, 9 इंच फ्रीस्टेंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और Head-Up डिस्प्ले (HUD) दिया गया है। इस फोन में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। मारुति की यह कार डिजिटल इंट्रूमेंट कलस्टर के साथ आने वाली यह पहली कार है।

grand-vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इस कार में ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड मैनुअल यूनिट, 6 स्पीड मैनुअल यूनिट और e-CVT यूनिट दिया गया है। इस मॉडल में AllGrip सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसे भी पढ़ें: 418km रेंज के साथ लॉन्च हुई ये बैटरी वाली कार, जानें कीमत और जबरदस्त खूबियां

Maruti Suzuki Grand Vitara वेरिएंट्स

इंजन1.5-litre, 4-सिलेंडर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड (मारुति इंजन)
1.5-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड (टोयटा पावरट्रेन)
पावर103PS116PS (combined)
टॉर्क137Nm122Nm (engine) 141Nm (motor)
ट्रांसमिशन5-speed MT, 6-speed ATe-CVT
ड्राइवट्रेनFWD, AWD (MT only)FWD
माइलेज21.11kmpl (MT), 20.58kmpl (AT), 19.38kmpl (AWD MT)27.97kmpl

 

मारुति Grand Vitara के छह वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। मारुति की यह हाइब्रिड कार दो इंजन के साथ पेश की गई है, जिसमें एक मारुति का 1.5-लीटर K-Series इंजन और दूसरे में टोयटा का 3 सिलेंडर दिया गया है। इसके साथ ही ऑटोमैटिक और मैनुअल वेरिएंट के अलग अलग छह वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here